संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – जोबट के ग्राम जाली से मामला समाने आया है जहाँ बॉयज़ हॉस्टल में बच्चों की तबीयत बिगड़ी है , जिन्हे खाना बनाने वाली महिला अस्पताल लेकर पहुँची है , बताया गया की हॉस्टल वार्डन के लगातार नदारद रहने से बच्चों की देखरेख और हॉस्टल की व्यवस्थाएँ प्रभावित हो रही थीं , आज स्थिति तब गंभीर हुई जब कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ी , तो खाना बनाने वाली महिला ही बच्चों को लेकर जोबट अस्पताल पहुँची , जैसे ही यह मामला विधायक के संज्ञान में आया , उन्होंने तुरंत जोबट एसडीएम से बात कर पूरी घटना से अवगत कराया तथा तत्काल जाँच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए ,जैसे ही एसडीएम को मामले की जानकारी मिली तो वह तत्काल अस्पताल पहुँचे एवं बच्चों के स्वास्थ की जानकारी ली डाक्टरो ने बताया की सभी बच्चे ठीक है और खतरे से बाहर है , एसडीएम ने हमसे बात करते हुए कहा की इस मामले की जांच करवाई जाएगी एवं जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा ।





