• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – नगर में तेज रफ्तार से चल रहे दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों पर लगाम लगाने के लिए ,माहेश्वरी समाज ने सौंपा पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन ।

आलीराजपुर – नगर में तेज रफ्तार से चल रहे दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों पर लगाम लगाने के लिए ,माहेश्वरी समाज ने सौंपा पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – नगर में लगातार तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर व कुछ दिन पूर्व नीमचौक के पास आलीराजपुर माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं किराणा व्यापारी मुकेश सोमानी के साथ रात्रि में हुई दुर्घटना हुई, जिसमें मुकेश सोमानी गम्भीर रूप से घायल हुए , जिन्हें आलीराजपुर हॉस्पीटल से वड़ोदरा रेफर किया, जहां पर वह आईसीयू में भर्ती रहे थे। जिसे लेकर आज माहेश्वरी समाज ने पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया को ज्ञापन सौंपा। समाजजनों ने कहा कि नगर में आये दिन तेज रफ्तार वाहन से किसी न किसी व्यक्ति के साथ दुर्घटना घटित हो जाती है , मुख्य मार्ग से रात्रि में कई गाड़ीया व बाईक रेसींग करते हुए निकलती है, जिससे बच्चे, महिलाएं व नागरिकों में भय व डर का माहोल हमेशा निर्मित रहता है , मीडिया प्रभारी कृष्णकान्त बेड़िया ने बताया कि सभी समाजजनों ने पुलिस अधीक्षक महोदय से निवेदन किया कि जल्द से जल्द इन बाईकर्स पर लगाम लगाये , अन्यथा कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है , ज्ञापन का वाचन महेश (बन्टी) सोमानी ने किया, आभार माहेश्वरी युवा संगठन के जिलाध्यक्ष आदित्य कोठारी, जिला माहेश्वरी समाज उपाध्यक्ष आशिष सोमानी, अश्विन सोमानी ने व्यक्त किया ।

क्या कहा पुलिस अधीक्षक ने :- पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए हमारे द्वारा लगातार नाबालिग वाहन चालकों व तेज गति से वाहन चलाने वालों को समझाईश दी जा रही है कि वे गति सीमा में वाहन चलावे परन्तु जो कानून का पालन नही कर रहा ह व तेज गति से चलने वाले वाहनों के खिलाफ हमारे द्वारा चालानी कार्यवाही की जा रही है , पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासीयों से निवेदन किया है कि हेलमेट व सीटबेल्ट धारण करके ही अपने घर से किसी भी काम के लिए निकले ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top