• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने वीसी के माध्यम से ली जिले के सभी हॉस्टल वार्डन और बीईओ की बैठक , साफ शब्दो मे कहा लापरवाही दिखी तो अब सीधे निलंबित करुँगी ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने वीसी के माध्यम से ली जिले के सभी हॉस्टल वार्डन और बीईओ की बैठक , साफ शब्दो मे कहा लापरवाही दिखी तो अब सीधे निलंबित करुँगी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में जिले के सभी हॉस्टल वार्डन , बीईओ तथा ब्लॉक मंडल संयोजकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई , बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के हॉस्टलों की व्यवस्थाओं को सुधारना और अधिक सुचारू व प्रभावी बनाना है , कलेक्टर माथुर ने सभी हॉस्टल वार्डनों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक हॉस्टल अधीक्षक का रात्रि में अनिवार्य रूप से हॉस्टल में उपस्थित रहना सुनिश्चित हो , अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी , साथ ही बच्चों को गुणवत्ता युक्त पौष्टिक भोजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए , किचन की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री का ढंका हुआ रखना तथा रसोइया द्वारा स्वच्छता का पालन सुनिश्चित करना आवश्यक है , बच्चों से निरंतर संवाद भी किया जाए ताकि उन्हें हॉस्टल में पढ़ाई या अन्य से संबंधित कोई परेशानी न हो , हॉस्टल में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो ताकि रात में बच्चों को पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो , साथ ही हॉस्टल परिसर के आसपास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलते ही तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं , कलेक्टर ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/वार्डन को निलंबित किया जाएगा , साथ ही सभी हॉस्टलों के निरीक्षण हेतु टीम का गठन किया गया है तथा सभी बीईओ और एसी ट्राइबल को नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top