• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर अचानक पहुंची कन्या जूनियर / सीनियर छात्रावास , किया निरिक्षण , बच्चों के साथ खाया भोजन ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर अचानक पहुंची कन्या जूनियर / सीनियर छात्रावास , किया निरिक्षण , बच्चों के साथ खाया भोजन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 1

आलीराजपुर – कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा आज शाम कन्या जूनियर सीनियर छात्रावास आलीराजपुर का औचक निरीक्षण किया गया , निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रही बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा छात्रावास में उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली , साथ ही बालिकाओं से  हॉस्टल में भोजन , स्वच्छता , सुरक्षा , खेल एवं अन्य सुविधाएँ के संतोषजनक स्थिति के बारे में जाना। साथ ही बालिकाओं को अच्छे से पढ़ाई कर ए ग्रेड परीक्षा परिणाम से सफल होने के लिए प्रेरित किया , कलेक्टर श्रीमती माथुर ने मेस का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता , रसोई की साफ-सफाई तथा खाद्य सामग्री में उपयोग किए जा रहे मसालों की जांच की , कलेक्टर ने वार्डन को निर्देशित किया कि भोजन में ISI मार्क युक्त अच्छे मसालों का ही उपयोग किया जाए तथा सब्जियों को ढककर सुरक्षित तरीके से रखा जाए , साथ ही मेस अवलोकन के दौरान रसोई क्षेत्र में स्वच्छता को देख कर इसकी सराहना भी की तथा ऐसे ही स्वच्छता बनाए रखने और समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए , कलेक्टर ने छात्रावास में बने हुए भोजन का स्वयं स्वाद लेकर गुणवत्ता की जांच की तथा मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार करने के लिए संबंधित स्टाफ को आवश्यक निर्देश प्रदान किए , निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया और आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए , साथ ही वार्डन को भी रात्रि में हॉस्टल में ही अनिवार्य रूप से रहने के निर्देश दिए ।

Releated Posts

आलीराजपुर – एसडीएम तपीश पांडे बने देव दूत , दुर्घटना मे घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – ग्राम खरपई के पास एक सड़क हादसा हो गया…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – भाजपा के चार मंडलों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न , कार्यकर्ताओं ने एक साथ रात्रि विश्राम कर साझा किए अपने फील्ड के अनुभव ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान के प्रयासों से जिले 21,650 पोषण किट वितरण , सांसद ने अभियान का किया शुभारंभ , कुपोषण मिटाने की दिशा में बड़ा कदम ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत रतलाम लोकसभा क्षेत्र…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top