• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – संवेदनशील कलेक्टर नीतू माथुर ने की मदद , विकास रावत के एडमिशन मे आरही थी बाधा , कलेक्टर ने समस्या का तत्काल किया समाधान , हो गया एडमिशन ।

आलीराजपुर – संवेदनशील कलेक्टर नीतू माथुर ने की मदद , विकास रावत के एडमिशन मे आरही थी बाधा , कलेक्टर ने समस्या का तत्काल किया समाधान , हो गया एडमिशन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
देखिए वीडियो….

आलीराजपुर – बोरी निवासी आवेदक श्री इंदरसिंह रावत द्वारा कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर को आवेदन देकर बताया गया कि उनके पुत्र विकास रावत का आर.डी. गार्डी मेडिकल कॉलेज , उज्जैन में प्रवेश हुआ है लेकिन दस्तावेजों में आधार लिंक संबंधित त्रुटि के कारण आय प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज़ जारी नहीं हो पा रहे थे , इससे एडमिशन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो रही थी , कलेक्टर श्रीमती माथुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर आवश्यक दस्तावेज़ तैयार कराने के निर्देश दिए , निर्देश मिलते ही अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई से छात्र विकास रावत के सभी दस्तावेज़ समय पर बनकर तैयार हो गए जिससे उनकी प्रवेश संबंधी समस्या का समाधान हो गया , कलेक्टर श्रीमती माथुर ने विकास रावत से दूरभाष पर संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि चिकित्सा की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करें ताकि आपसे प्रेरणा लेकर अन्य छात्र / छात्राएँ भी चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ सकें , इस पर विकास रावत ने कलेक्टर का आभार व्यक्त किया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – एसडीएम तपीश पांडे बने देव दूत , दुर्घटना मे घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – ग्राम खरपई के पास एक सड़क हादसा हो गया…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – भाजपा के चार मंडलों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न , कार्यकर्ताओं ने एक साथ रात्रि विश्राम कर साझा किए अपने फील्ड के अनुभव ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान के प्रयासों से जिले 21,650 पोषण किट वितरण , सांसद ने अभियान का किया शुभारंभ , कुपोषण मिटाने की दिशा में बड़ा कदम ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत रतलाम लोकसभा क्षेत्र…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top