• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – जोबट हिंदू समाज ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग , प्रशासन को दिया 2 दिन का अल्टीमेटम नहीं तो होगा चरणबद्ध आंदोलन ।

आलीराजपुर – जोबट हिंदू समाज ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग , प्रशासन को दिया 2 दिन का अल्टीमेटम नहीं तो होगा चरणबद्ध आंदोलन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – आदिवासी बाहुल्य जिले के जोबट में रविवार को नाबालिग आदिवासी बालिका और उसकी बहन के साथ दुष्कर्म , लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के दबाव वाले मामले में लगातार हिंदू समाज में आक्रोश बढ़ता दिखाई दे रहा है। घटना के विरोध में बुधवार को नगर पूरी तरह से बंद रहा हिंदू समाज का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा जनजाति विकास मंच के आव्हान पर सकल हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और विशाल आक्रोश रैली निकालकर प्रशासन को सीधे तौर पर 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है समाज की एक ही मांग है तीनों आरोपियों के अवैध निर्माण और घरों पर तत्काल बुलडोजर चलाया जाए , आक्रोश रैली में शिवालय प्रांगण से तहसील कार्यालय तक गूंजे जय-जय सियाराम के नारे , सुबह 10 बजे से ही शिवालय प्रांगण में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के हिंदु समाज के लोग जुटना शुरू हो गए थे , इसके बाद आक्रोश रैली शिवालय प्रांगण से निकली और गांधी चौक, अटल चौक, सुभाष मार्ग, लक्ष्मीगंज, श्री कृष्णा चौपाटी होते हुए बड़े बस स्टैंड से तहसील कार्यालय पहुंची , आक्रोश रैली के दौरान ‘जय-जय सियाराम,भारत माता की जय,नारी के सम्मान में हम मैदान में,धर्म परिवर्तन बंद करो और ‘दुष्कर्म आरोपियों को फांसी दो’ जैसे नारे लगातार गूंजते रहे ।

पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड़ मे कई थानों का फोर्स रहा जोबट में तैनात :- नगर बंद और आक्रोश रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा जोबट एसडीओपी रविंद्र राठी के नेतृत्व में जोबट के दबंग टीआई विजय वास्कले, टीआई नेपाल सिंह चौहान , टीआई राजेश डावर , टीआई आशा बामनिया , मोहन डावर सहित पुलिस बल तैनात रहा , डीआरपी लाइन और अन्य थानों से अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया था , बल पूरे समय मुस्तैद रहा ।

फोटो 2

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन दो दिन में बुलडोजर कार्रवाई की मांग , नहीं तो आंदोलन :- तहसील कार्यालय में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मांग की गई नाबालिग आदिवासी बालिका और उसकी बहन पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और मारपीट करने और दुष्कर्म के आरोपी इमरान, अहमद शेख और अमजद खत्री के अवैध निर्माणों पर तत्काल बुलडोजर कार्रवाई की जाए , इस दौरान प्रशासन को स्पष्ट कहा गया है कि यदि दो दिन में कार्रवाई नहीं होती , तो हिंदू समाज चरणबद्ध आंदोलन करेगा , ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपी अहमद शेख का बेटा रहमत शेख भी ऐसी ही गतिविधियों में संलिप्त रहा है उस पर भी कई प्रकरण दर्ज हैं और पूर्व में रहमत पर रासुका की कार्रवाई भी की जा चुकी है , यह परिवार निरंतर अपराधों में लिप्त रहा है ।

फोटो 3

बाहरी क्षेत्र से आकर बस रहे परिवारों की जांच की मांग :- ज्ञापन में एक और मांग की गई कि पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में बाहर से आये मुस्लिम समाज के लोग जोबट में आकर बस गए हैं। इसकी गहनता से जांच की जाए वही आरोप है कि इनमें से कई लोग राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं और इन्होंने फर्जी तरीकों से राशन कार्ड और वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा लिए है , मांग की गई है कि अवैध पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई हो और फर्जीवाड़ा करने में शामिल अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ भी तत्काल एक्शन लिया जाए , जोबट की यह गंभीर घटना अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है , प्रशासन द्वारा अगले 48 घंटों में क्या कार्रवाई की जाती है , इस पर पूरे क्षेत्र की निगाहें टिकी हुई हैं ।

इस आक्रोश रैली में जनजाति विकास मंच के जिलाध्यक्ष राजेश डुडवे , सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद डावर , हिन्दू युवा जनजाति जिलाध्यक्ष रोशन पचाया , बीजेपी के जिलाध्यक्ष मकु परवाल सहित विशाल रावत , कमरू अजनार , कादु सिंह डुडवे , राजेन्द्र टवली , राजू मुवेल , देवेन्द्र श्री वास्तव , रघुनंदन शर्मा , सुरपाल अजनार , गोविंदा गुप्ता , भरत माहेश्वरी , मुलेश बघेल , नरेन्द्र मंडलोई , जितेंद्र गुजराती, सुनिल खेड़े , सरपंच अरविंद डावर , विजय चौहान , नुरसिह मौर्य , शांतिलाल वाणी , रविकांत माहेश्वरी , प्रदीप जैन , नितेश अग्रवाल , लल्ला पारिक , योगेन्द्र श्री वास्तव , संजय वाणी , अमन मंडलोई , तरुण जैन , मोसम डावर , गुड्डू ठाकुर , दीपक महाजन , गजेन्द्र राठौड , संदीप जैन , मनोज प्रजापत , शुभम श्री वास्तव , मोहित जैन, विनय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाजजन उपस्थित थे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top