• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों से , जिले को मिली 98.56 करोड़ के 10 नई सड़क निर्माण को मंजूरी ।

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों से , जिले को मिली 98.56 करोड़ के 10 नई सड़क निर्माण को मंजूरी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के कार्यक्रम में आलीराजपुर आए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कई सड़कों के निर्माण की मांग रखी थी , जिसकी घोषणा तत्काल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मंच से की गई थी , मुख्यमंत्री डॉ यादव की घोषणाओं को अमल में लाने के लिए कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान द्वारा लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह से चर्चा कर कार्यों को गति देने का अनुरोध किया, जिसके बाद आज लोक निर्माण विभाग ने आलीराजपुर जिले के लिए 10 नई सड़कों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। ये सभी सड़के लोक निर्माण विभाग अपरीक्षित मद के रूप मे शामिल किया जाना है , जिसकी राशि की व्यवस्था योजना क्रमांक 2457 में उपलब्ध प्रावधान से की जायेगी , कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य की सरकार का नारा ही सबका साथ सबका विकास है। क्षेत्र का विकास हमारा मुख्य ध्येय है, जिसको लेकर हमारे सभी मंत्री सांसद और विधायक कार्यरत हैं। मंत्री श्री चौहान ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीण अंचल में रहने वाले परिवारों का ना केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि किसानों को भी लाभ मिलने के साथ क्षेत्र में व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी , ग्रामीणजन आत्मनिर्भर बनेंगे ।

10 नवीन सड़को के निर्माण के साथ 2 सड़को का होगा मजूरीकरण :- विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह जी चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान के प्रयासों से आलीराजपुर जिले को 10 नवीन सड़को के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है , ये सभी सड़के ग्रामीण अंचल को मुख्य मार्गो से जोड़ने का कार्य करेगी। अलग अलग क्षेत्रों की इन 10 सड़कों की कुल लंबाई 57.60 किलो मीटर है, जो 98.56 करोड़ लागत से निर्मित होगी , विधायक प्रतिनिधि श्री गुप्ता ने बताया कि इन 10 नवीन सड़को के निर्माण के साथ साथ 2 सड़को के मजबूतीकरण भी किए जाएंगे। इन दो सड़को के मजबूतीकरण के लिए सरकार ने 6.20 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं, जिससे 27.1 किमी लंबी सड़को को मजबूत किया जाएगा ।

ये बनेगी 10 नवीन सड़के :-

1 . ग्राम आजन्दा काकडीया आम्बा फलिया से ग्राम सोलीया तक मार्ग – 6 किमी – 750 लाख ।

2 . ग्राम सेजगांव महादेव फलिया से काकरिया फलिया तक मार्ग – 6 किमी – 932.59 लाख ।

3 . ग्राम गडात से ग्राम बेहड़वा तक मार्ग – 3.60 किमी – 471.11 लाख ।

4 . ग्राम फाटा मेन रोड़ से माछलिया तक मार्ग – 5 किमी – 625 लाख ।

5 . ग्राम लोढ़नी से नाचनखली फलिया होते हुए ग्राम औखड़ रोड़ तक – 4.50 किमी – 575 लाख ।

6 . ग्राम अचपाई सिमोड़ा फलिया से ग्राम बुरमा तक मार्ग – 4.5 किमी – 1125.75 लाख ।

7 . ग्राम किटी से ग्राम बड़ीमाल तक मार्ग – 9.80 किमी – 2234.64 लाख ।

8 . ग्राम झडोली से वेलार फलिया से डेहरी तक मार्ग – 7 किमी – 1437.01 लाख ।

9 . ग्राम बोकड़िया से गुजरात सीमा तक मार्ग – 6.30 किमी – 821.30 लाख ।

10 . ग्राम रोडधू मेन रोड़ से ग्राम सुमन्यावाट दलखनी फलिया तक मार्ग – 4.90 किमी – 881.94 लाख ।

इन सड़को का होगा मजबूतीकरण

1) जोबट बोरी पारा मार्ग 1.8 से 22.2 कुल 20.40 किमी (मप्र – एमडीआर- 47.04) लागत 520 लाख

2) ओझड़ से थोड़सिंधी मार्ग 6.70 किमी लागत 100 करोड़

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top