• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची कट्ठीवाड़ा , तहसील कार्यलय , स्वास्थ केंद्र , हेरिटेज लिकर फैक्ट्री का किया ओचक निरिक्षण ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची कट्ठीवाड़ा , तहसील कार्यलय , स्वास्थ केंद्र , हेरिटेज लिकर फैक्ट्री का किया ओचक निरिक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
वीडियो

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर आज कट्ठीवाड़ा क्षेत्र के पहुंची  , जहाँ कलेक्टर माथुर ने सबसे पहले तहसील कार्यलय का निरिक्षण किया , उन्होंने कार्यालय परिसर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली , कलेक्टर ने विभिन्न शाखाओं में रखे गए रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की और अधिकारियों को आवश्यक  दिशा निर्देश दिए , उसके बाद कलेक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहाँ  अस्पताल परिसर का विस्तृत अवलोकन किया तथा ओपीडी , दवाइयों की एक्सपायरी डेट , प्रसूति वार्ड और जनरल वार्ड की व्यवस्थाओं की जाँच की , कलेक्टर माथुर ने बीएमओ डॉ दीपक दीपक पटेल को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र में नियमित साफ – सफाई को प्राथमिकता दी जाए , उन्होंने विशेष रूप से अस्पताल के शौचालयों की साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा , प्रसूति वार्ड में मौजूद प्रसूति महिला से संवाद करते हुए उन्होंने जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली , उसके बाद कलेक्टर माथुर ने महुआ से निर्मित मोंड हेरिटेज लिकर निर्माण फैक्ट्री का अवलोकन किया , निरीक्षण के दौरान उन्होंने महुआ लिकर निर्माण की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा , निरिक्षण के दौरान एसडीएम तपिश पांडे एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top