• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – नर्मदा नदी पर ब्रिज बनाकर महाराष्ट्र से जोड़ने की मांग हुई तेज , विधायक प्रतिनिधि के साथ प्रतिनिधित्व मंडल पहुंचा महाराष्ट्र के नंदूरबार ।

आलीराजपुर – नर्मदा नदी पर ब्रिज बनाकर महाराष्ट्र से जोड़ने की मांग हुई तेज , विधायक प्रतिनिधि के साथ प्रतिनिधित्व मंडल पहुंचा महाराष्ट्र के नंदूरबार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल आलीराजपुर जिले के नर्मदा नदी क्षेत्र मथवाड़ छकतला के जनप्रतिनिधि एवं आम – जन द्वारा नर्मदा नदी पर ब्रिज निर्माण की मांग अब तेज होने लगी , आज विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान के साथ जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व मंडल आज महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले पहुंचा जहाँ उन्होंने वहा के जनप्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर दोनों प्रदेशो को जोड़ने हेतु आलीराजपुर के मथवाड़ क्षेत्र से नंदूरबार के धड़गांव के नर्मदा नदी के तट से लगने वाले गांव तक ब्रिज बनाने को लेकर मांग पत्र सौपा एवं वहा के जनप्रतिनिधियों से चर्चा की ।

ब्रिज बनने से क्या होंगे फायदे :- जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया की इस ब्रिज के बनने से आलीराजपुर जिले को व्यापारिक और सामाजिक संपर्क का फायदा होगा साथ ही आलीराजपुर का सीधा संपर्क मुंबई से होगा ओर आलीराजपुर के बीच की दूरी कई किलो मीटर कम होगी , इस ब्रिज के बनने से नर्मदा मैया के दोनों किनारे पर बसे कई गाँवों आपसी पारिवारिक संबंध बरसो से होने से लाखो लोगों इस ब्रिज आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी , जिससे कई नए व्यापारिक , समाजिक , पारिवारिक संबंध स्थापित होंगे ।

सुनिए विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान को……

महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के जनप्रतिनिधि भी है सहमत :- मध्यप्रदेश के आलीराजपुर से जुड़ने और ब्रिज की मांग को लेकर पहुँचे प्रतिनिधित्व मंडल की मांग पर नंदुरबार जिले के धड़गांव के नगर परिषद अध्यक्ष सहित वहा के जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों ने भी सहमति पत्र प्रदान किया है ।

कैसे होगा यह कार्य :- आज महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले गए प्रतिनिधित्व मंडल के सदस्य अब इस प्रस्ताव को मांग पत्र स्वरूप सांसद अनीता नागर सिंह चौहान को सोपेगे एवं सांसद यह प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार के केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गटकरी को सोपते हुए ब्रिज निर्माण करने का मांग रखेगी ।

यह जनप्रतिनिधि एवं प्रतिनिधित्व मंडल गए थे :- भारतीय जनता पार्टी छकतला मंडल के अध्यक्ष गीविंद आवासीय और सोंडवा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम भयड़ीया , खेरवाड़ सरपंच दलसिंह , माथवाड़ सरपंच भालसिंग , आकड़िया सरपंच श्यामजी , बड़दा सरपंच दुरसिंह , उमरखड़ सरपंच जुवानसिंह , वाकनेर से सुरसिंह , सेवा , तुरसिंह , लालू नरगांव सहित सरपंच जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top