संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


आलीराजपुर – जिले के जोबट स्थानीय प्रशासन ने हाल ही में सामने आए लव जिहाद प्रकरण में कार्रवाई तेज़ कर दी है , नगर परिषद के सीएमओ ने बताया कि जांच के प्रथम चरण में तीन संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए हैं , सीएमओ के अनुसार , “नोटिस का जवाब और दस्तावेज़ों की जांच के बाद आगे की बड़ी कार्रवाई की जाएगी , प्रशासन कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रहा है , सूत्रों के मुताबिक , नगर परिषद की टीम ने आज संबंधित स्थान पर अनियमित निर्माण को लेकर कार्रवाई करते हुए बुलडोज़र चलाया। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह राजस्व रिकॉर्ड और नगर परिषद के नियमों के आधार पर की गई है , प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं ।
सीएमओ संतोष राठौड़ :- अहमद काजी के घर का अवैध अतिक्रमण तोड़ा है , नोटिस दिए है , अतिक्रमण की जगह चिन्हित कर आगे की कार्यवाही करेंगे ।





