• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – एकलव्य विद्यालय उमराली मे विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रिंसिपल की मनमानी के खिलाफ खोला मोर्चा , कलेक्टर नीतू माथुर ,  सहित विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान एवं गोबिंदा गुप्ता भी मोके पर पहुँचे ।

आलीराजपुर – एकलव्य विद्यालय उमराली मे विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रिंसिपल की मनमानी के खिलाफ खोला मोर्चा , कलेक्टर नीतू माथुर ,  सहित विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान एवं गोबिंदा गुप्ता भी मोके पर पहुँचे ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – जिले के उमराली मे मौजूद एकलव्य विद्यालय ने आज अखाड़े का रूप ले लिया , वहा के विद्यार्थियों ने केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान को सीधे फोन कर मामले की सुचना दी तो मंत्री चौहान ने उनके विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान एवं गोबिंदा गुप्ता को तत्काल मोके पर भेजा , बताया गया की एकलव्य विद्यालय की प्रिंसिपल जो पहले पेटलावद मे भी पदस्थ थी जिन्हे वहा से भी निलंबित किया गया था उन्ही प्रिंसिपल मेडम की मनमानी और अड़ियल रवेये से परेशान वहा के विद्यार्थीयों एवं शिक्षकों के बिच कई दिनों से सघर्ष चल रहा था , आज मामला इतना बड़ा की विद्यार्थीयों ने अपना आपा खो दिया एवं प्रिंसिपल के खिलाफ बिना खाना खाए धरने पर बैठ गए एवं जमकर विरोध किया , विद्यार्थि तो ठीक ही ठीक स्कुल के सभी शिक्षक भी प्रिंसिपल के रवेये से नाराज दिखे , ज़ब वहा विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान एवं गोबिंदा गुप्ता पहुँचे और मामले की जानकारी ली तो अपनी समस्या बताते बताते शिक्षक रो पड़े , वहा मौजूद शिक्षकों को कहना था की प्रिंसिपल का रवेया विद्यार्थीयों और हमारे प्रति अच्छा नहीं है , बच्चों को खाना भी कीड़े वाला और खराब खिलाया जाता है , पिने का पानी तक शुद्ध नहीं मिलता , बच्चे हमें इस बात की शिकायत करते थे तो हम यह बात प्रिंसिपल मेडम को बताते थे पर प्रिंसिपल मेडम हमें भी चिल्ला कर और डाट कर अभद्र भाषा का उपयोग कर वापस भेज देती थी , जो शिक्षक शिकायत करता था उसकी तन्खा रोक दी जाती थी , विद्यार्थीयों ने कहा की हमें खाना अच्छा नहीं मिलता शिकायत करने पर प्रिंसिपल डराति एवं धमकाती है , कई समय से यह कार्य चल रहा था पर आज हद हो गईं , इस हंगामे की जानकारी जैसे ही कलेक्टर नीतू माथुर और एसडीएम को लगी तो वह भी तत्काल वहा पहुँचे एवं मामले को शांत करवाया गया , शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की शिकायत को नोट किया गया एवं प्रिंसिपल को फटकार लगाई गईं , कलेक्टर ने विद्यार्थियों को आवश्वत करते हुए प्रिंसिपल पर जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है , कलेक्टर माथूर ने सभी विद्यार्थीयों को नंबर भी दिए है , ताकि उन्हें परेशानी आये तो विद्यार्थी सीधे संवाद कर सके ,  दोनों विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान एवं गोबिंदा गुप्ता द्वारा पुरे मामले की जानकारी केबिनेट मंत्री चौहान को दी है ।

सहायक आयुक्त परवाल :- मामले को गंभीरता से लेकर प्रतिवेदन बनाया जा रहा है  , जिसे भोपाल भेजा जाएगा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top