प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️

आलीराजपुर – कन्या आश्रम इंग्लिश मीडियम सोंडवा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरत ने औचक निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रही बालिकाओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याएँ , दिनचर्या , भोजन व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली , उन्होंने भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया , जिले में व्यापक निरीक्षण अभियान शुरू हाल ही में एकलव्य विद्यालय में सामने आए घटनाक्रम को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने सख्त रुख अपनाते हुए घोषणा की कि , पूरे जिले के सभी हॉस्टल एवं हॉस्पिटल का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा , किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी , छात्राओं की समस्याएँ प्राथमिकता पर निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयपाल सिंह खरत ने भी स्पष्ट कहा , अगर किसी छात्रा या बच्चे को हॉस्टल में किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है, और उसकी शिकायत सामने आती है, तो संबंधित अधीक्षक या जिम्मेदार अधिकारी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी , निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिना डावर, भाजपा नेता राकेश सोलंकी और हॉस्टल कर्मचारी उपस्थित रहे , हॉस्टल के कर्मचारी एवं स्टाफ जिला प्रशासन ने बालिकाओं की सुरक्षा , सुविधा और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया है , यह निरीक्षण अभियान पूरे जिले में हॉस्टल और हॉस्पिटल व्यवस्थाओं को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है ।





