• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके 13 तारीख को जिले के दौरे पर , मंत्री की अध्यक्षता मे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक होंगी आयोजित ।

आलीराजपुर – प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके 13 तारीख को जिले के दौरे पर , मंत्री की अध्यक्षता मे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक होंगी आयोजित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में विकास कार्यों , उपलब्धियों तथा आगामी कार्य योजनाओं पर व्यापक विचार – विमर्श हेतु जिला मुख्यालय पर जिला विकास सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी , बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष , कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके द्वारा की जाएगी , समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हैं जबकि उपाध्यक्ष प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके हैं , समिति में सांसद , जिले के सभी विधायक , जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर तथा उद्योग , व्यापार , कृषि , समाज सेवा , चिकित्सा , विधि आदि क्षेत्रों से 20 प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है , बैठक का उद्देश्य जिले की जनता, जनप्रतिनिधियों एवं हितधारकों की आवश्यकताओं और सुझावों के आधार पर दीर्घकालीन विकास योजनाओं पर चर्चा करना है , साथ ही शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सुझाव लेना , लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए रोडमैप तैयार करना, जिले में हो रहे नवाचारों को योजनाओं के रूप में लागू करने पर बैठक में  विचार विमर्श किया जाएगा , साथ ही उद्योग – व्यापार , जल संरचना संरक्षण , निर्यात बढ़ावा, कृषि विकास, खनिज प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में जिले की रणनीतिक कार्ययोजना पर भी सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top