• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास की गाथा लिखने में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान हुए सफल , बिना भेदभाव पूरे जिले में निरंतर किए गरीब कल्याण के विकास कार्य ।

आलीराजपुर – क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास की गाथा लिखने में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान हुए सफल , बिना भेदभाव पूरे जिले में निरंतर किए गरीब कल्याण के विकास कार्य ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीब एवं किसान कल्याण के साथ महानगरों से लेकर तक ओर जिले से लेकर फलियों तक अर्थात प्रदेश के अंतिम छोर तक जो विकासकार्य किए उसे झुठलाया नहीं जा सकता , आलीराजपुर जिले का सौभाग्य है कि, आजादी के बाद पहली बार यहां से विधायक नागरसिंह चौहान को कैबिनेट मंत्री बना कर आदिवासी बाहुल्य जिले के विकास को गति प्रदान कर दी। कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने भी प्रदेश नेतृत्व के निर्णय को सार्थक करते हुए एवं जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए ना सिर्फ आलीराजपुर विधानसभा अपितु पूरे जिले में विकास की बागडोर संभाल कर जिले के अंतिम छोर तक हर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कोई भी कमी पेशी नहीं रखी , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का लक्ष्य सिर्फ ओर सिर्फ विकास की एक ऐसी ऐतिहासिक गाथा लिखना है, जो ग्रामीण बाहुल्य जिले के अंतिम छोर ग्राम से लेकर फलियों तक रहने वाले परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है। मंत्री श्री चौहान शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ विभिन्न सुविधाओं के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करने एवं युवाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने में हर संभव प्रयास कर रहे हैं ।

नागरसिंह चौहान के प्रयासों से 2 वर्षों में हुए विकास कार्यो की जानकारी

1) पीला मोजेक/कीट रोग से फसल क्षति मुआवज़ा (उड़द/सोयाबीन) मुआवज़ा राशि: ₹45,08,83,759/- (पैतालीस करोड़ आठ लाख तिरासी हजार सात सौ उनसठ रुपये)

2) छकतला में हीरा उद्योग का प्रारंभ लागत: ₹20 करोड़

3) नर्मदा लिंक परियोजना लागत: ₹1800 करोड़ लाभान्वित ग्राम: 170

4) आलीराजपुर जिले में विधि कॉलेज का प्रारंभ लागत: ₹8 करोड़

5) जिला मुख्यालय पर 200 बेड का चिकित्सालय निर्माण लागत: ₹25 करोड़

6) 17 बालक-बालिका छात्रावास एवं आश्रम भवन निर्माणकुल लागत: ₹54 करोड़

7) जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 09 बैराजों का निर्माण कुल लागत: ₹32 करोड़ 43 लाख (जिसमें आलीराजपुर विधानसभा के 07 बैराज – ₹27 करोड़ एवं जोबट विधानसभा के 02 बैराज – ₹5 करोड़ 55 लाख)

8) विद्युत विभाग – 132/33 केवी ग्रिड स्थान: ग्राम अम्बाजा लागत: ₹52 करोड़

9) विद्युत विभाग – 33/11 केवी के 06 ग्रिड स्थान: ग्राम सोरवा, अट्ठा, कनवाडा, बरझर (बोरकुंडिया), भुरियाकुआ, गुड़ा कुल लागत: ₹16 करोड़ 26 लाख

10) आलीराजपुर बायपास सहित जिले में कुल स्‍वीक़त सड़क निर्माण कार्य – 18 लागत ₹ 283 करोड़ 52 लाख 50 हजार (दौ सौ तिरयासी करोड बावन लाख पचास हजार )

11) जिले में 54 आगनवाडी भवन लागत 70686000 

12) जिले में 16 पुलिया लगत 102218000

13) जिले के 22 ग्रामों एवं 24 फलियों में विद्युतिकरण पम्‍प उर्जीकरण- लागत 14688446

14) जिले में 112 ग्राम एवं 138 फलिया में विद्युतिकरण कार्य (डीपी, तार पोल आदि) लागत 188253557

15) जिले में कुल 57 निस्तार तालाब जिनकी लागत 442049000

16) जिले में 05 बैराज जिनकी लागत 181677000

17) जिले में 20 ग्राम पंचायत भवन जिसकी लागत 75950000

18) जिले में 16 सामुदायिक भवनों का निर्माण जिसकी लागत 31000000 है ।

19) सी.सी.रोड- 01 लागत 1000000

20) जिले में 2 स्‍टॉपडेम सह पुलिया लागत 16263000

21) चबुतरा सह मूर्ति स्थापना 01 – लगत 1428000

22) देश में पहली मंत्री सांसद हेल्पलाइन (8889766687) का संचालन, जिससे हजारों लोग को मिली सहायता

23) अलीराजपुर का नाम अधिकृत रूप से आलीराजपुर करवाया ।

उक्त जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह जी चौहान के प्रयासों से ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की तर्ज पर ही अब फलिया सड़क योजना आई, जो ग्रामीण बाहुल्य जिलों में एक ग्राम में ही बने दूर दूर फलियों तक पहुंचेगी। इसी तरह मुख्यमंत्री राज्य बीमारी सहायता में सैकड़ों गरीब लोगों अभी तक कैबिनेट मंत्री श्री चौहान की अनुशंसा पर 1 करोड़ से अधिक राशि का वितरण कर उनके मुसीबत के समय परिवार की तरह सहारा दिया। इनके अतिरिक्त भी ऐसे कई छोटे बड़े किसान एवं गरीब के कल्याण कार्य कैबिनेट मंत्री श्री चौहान द्वारा निरंतर किए जा रहे हैं जो भविष्य में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top