• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – एसडीएम तपीश पांडे पहुँचे कट्ठीवाड़ा क्षेत्र निरिक्षण पर , उपस्वास्थ्य केंद्र मिला बंद , आंगनवाड़ी पर नहीं मिल रहा पोषण आहार , सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश ।

आलीराजपुर – एसडीएम तपीश पांडे पहुँचे कट्ठीवाड़ा क्षेत्र निरिक्षण पर , उपस्वास्थ्य केंद्र मिला बंद , आंगनवाड़ी पर नहीं मिल रहा पोषण आहार , सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – जिले के कट्ठीवाड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अकोला स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उपस्वास्थ्य केंद्र विगत एक सप्ताह से बंद था , निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा करने पर जानकारी मिली कि संबंधित डॉक्टर सप्ताह में केवल एक ही दिन उपस्वास्थ्य केंद्र पर आते हैं , जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नियमित रूप से केंद्र बंद रहने के कारण उन्हें उपचार के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता है , औचक निरीक्षण करने के क्रम में ग्राम अकोला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया भी अनुविभागीय अधिकारी श्री पांडेके द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि ग्राम में 6 आगंनवाडी केन्‍द्र जिसमें 02 आगंनवाडी केन्‍द्रों पर  विगत एक वर्ष से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त पोषण आहार नहीं मिल पा रहा है , स्‍थानीय ग्रामीणों एवं अन्‍य द्वारा बताया गया कि ब्‍लॉक कार्यालय पर इसकी सूचना देने के बावजूद विभाग द्वारा पोषण आहार एवं खाद्य सामग्री समय पर उपलब्‍ध नहीं कराई जाती है जिससे छोटे बच्‍चों सहित गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समय पर आहार नहीं मिलने से उन्‍हे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है , उचित मूल्‍य दुकान का निरीक्षण करने पर ग्रामीणो द्वारा बताया गया कि विगत 02 माह से चावल एवं नमक का वितरण नहीं किया जा रहा है , अनुविभागीय अधिकारी द्वारा इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं , ताकि भविष्य में ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं , खाद्य सामग्री एवं आगंनवाडी पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकें ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top