• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासो से 12 बैराजो को मिली 49 करोड 38 लाख की प्रशासनिक स्वीेकृती , जल्द होगा कार्य प्रारंभ ।

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासो से 12 बैराजो को मिली 49 करोड 38 लाख की प्रशासनिक स्वीेकृती , जल्द होगा कार्य प्रारंभ ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासो से आलीराजपुर जिले में ग्रामीण क्षैत्रो में सिंचाई के रकबे को बढ़ाने एवं ग्रामीणों को उनके खेतो में फसलों को पर्याप्त पानी की उपलब्धता के उद्देश्य से 12 बैराज-तालाबो की सौगात मिली, जिसके कार्य जल्द ही प्रारंभ होने वाले है। इन बेराज-तालाबो के निर्माण कार्य को लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृती प्रदान कर दी है , विधायक प्रतिनिधी गोविन्दा गुप्ता ने बताया की गत वर्ष लोक निर्माण विभाग के मंत्री तुलसी सिलावट के आलीराजपुर प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा उन्हे से मांगपत्र सौपा था, जिसपर कार्यक्रम के दौरान तत्काल श्री सिलावट द्वारा घोषणा कर मांग पुरी करने की बात कही थी। जिसकी विभागीय प्रकिया पुर्ण करते हुए लोक निर्माण विभाग भोपाल द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। ये 12 बैराजो-तालाबो से 2751 हेक्टर क्षैत्र में सिंचाई की क्षमता बडेगी , इस सौगात से क्षैत्र के जनप्रतिनिधीयो, ग्रामीणो ने मुख्यमंत्री मोहन यादव, विभागीय मंत्री तुलसी सिलावट सहित कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का आभार व्यक्त किया । 

अनुबंध प्रकिया प्रकियाधीन- कुल 9 बैराज- 3243.06 लाख :-
01. सोण्डवा के ग्राम बडी वेगलगाॅव में – वेगलगाॅव बैराज लागत 311.82 लाख- बडी वेगलगाॅव, छोटी वेगलगाॅव राक्सला क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित
02. कट्ठीवाडा के ग्राम अकलवा में – हिरण बैराज न. 2, लागत 344.68 लाख- बकलवा, रातड क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित
03. आलीराजपुर के ग्राम मौरासा में – हथनी बैराज न. 2 लागत 471.03 लाख- मोरासा, फाटा क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित
04. कट्ठीवाडा के ग्राम आगलगोटा के बिजोरिया में – सुक्ता बैराज लागत 362.92 लाख- बिजोरिया, गुडा क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित
05. कट्ठीवाडा के ग्राम मोरियागाव में – मोरियागाव बैराज लागत 326.32 लाख- मोरियागाव क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित
06. आलीराजपुर के ग्राम सुखी बावडी में – सुखी बावडी तालाब लागत 483.47 लाख- सुखी बावडी, बोरकुआ, पुजारा की चैकी क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित
07. सोण्डवा के ग्राम अचपई में – अचपई तालाब लागत 387.32 लाख- अचपई, बडी बनखड क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित
08. जोबट के रणजीतगड के ग्राम भयडिया में – रणजीत तालाब- लागत 253.44 लाख रणजीतगड के ग्राम होंगे लांभावित
09. जोबट के बडगाव में – बडगाव तालाब- लागत 302.06 लाख बडगाव के ग्राम होंगे लांभावित

निविदा प्रकिया प्रकियाधीन – कुल 3 बैराज- 1695.20 लाख 01. सोण्डवा में ग्राम टेमला में – टेमला बैराज लागत 1010.53 लाख- टेमला, बोडगांव, सोण्डवा क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित 02. जोबट के ग्राम कंधा में – कंधा बैराज लागत 346.94 लाख- कंधा, चमारवेगडा क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित 03. आजाद नगर के ग्राम मेंधा में – मंेधा बैराज लागत 337.73 लाख- मेंधा, बिलझर, बडी करेटी क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top