संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


आलीराजपुर – आज मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से आलीराजपुर विधायक एवं मध्यप्रदेश सरकार अनुसूचित जाती विभाग के केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने मुलाक़ात की एवं आगामी 27 फ़रवरी को शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर आमंत्रण दिया , मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने आमंत्रण स्वीकार कर आने की बात कही है , इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रिंकेश तंवर , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्की महेश्ववरि एवं विधायक प्रतिनिधि गोबिंदा गुप्ता मौजूद रहे ।





