• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – अवैध धर्मांतरण पर रोक की मांग को लेकर , सर्व हिंदू समाज ने सोड़वा एसडीएम कार्यलय पहुंचकर सौपा ज्ञापन ।

आलीराजपुर – अवैध धर्मांतरण पर रोक की मांग को लेकर , सर्व हिंदू समाज ने सोड़वा एसडीएम कार्यलय पहुंचकर सौपा ज्ञापन ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – आज सर्व हिंदू समाज सोंडवा के प्रतिनिधियों द्वारा आदिवासी समाज के संरक्षण एवं अवैध धर्मांतरण गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोंडवा को ज्ञापन सौंपा गया , ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सोंडवा क्षेत्र के विभिन्न गांवों व फलीयों में कथित रूप से चंगाई सभाओं की आड़ में सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं , इन गतिविधियों से आदिवासी समाज की सांस्कृतिक परंपराओं , देवी – देवताओं की मान्यताओं एवं सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है , ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि सोंडवा विकासखंड अंतर्गत आयोजित होने वाली सभी अवैध चंगाई सभाओं पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा धर्मांतरण में संलिप्त बाहरी व्यक्तियों व संस्थाओं की जांच कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही आगामी दिनों में किसी भी ऐसे कार्यक्रम की अनुमति न देने की मांग की गई जिससे क्षेत्र की शांति भंग होने की संभावना हो , प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो सर्व हिंदू समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा , इस अवसर पर सर्व हिंदू समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – एसडीएम तपीश पांडे बने देव दूत , दुर्घटना मे घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – ग्राम खरपई के पास एक सड़क हादसा हो गया…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – भाजपा के चार मंडलों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न , कार्यकर्ताओं ने एक साथ रात्रि विश्राम कर साझा किए अपने फील्ड के अनुभव ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान के प्रयासों से जिले 21,650 पोषण किट वितरण , सांसद ने अभियान का किया शुभारंभ , कुपोषण मिटाने की दिशा में बड़ा कदम ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत रतलाम लोकसभा क्षेत्र…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top