संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


आलीराजपुर – सोंडवा में आयोजित विधायक ट्रॉफी का भव्य शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया , कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि विधायक ट्रॉफी जैसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं तथा युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं , उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया , इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत , जनप्रतिनिधि जयपाल खरत , मांगीलाल दादा , विक्रम भयडिया सहित अन्य नागरिकगण एवं खिलाडि उपस्थित थे ।





