• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – जिला पंचायत अध्यक्ष हजरीबाई खरत के नेतृत्व में वालपुर में , श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मनाई गई ।

आलीराजपुर – जिला पंचायत अध्यक्ष हजरीबाई खरत के नेतृत्व में वालपुर में , श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मनाई गई ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – ग्राम पंचायत वालपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरत के नेतृत्व में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न , श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा , सम्मान और गरिमामय वातावरण में मनाई गई , इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया गया तथा उनके राष्ट्रहित में किए गए अविस्मरणीय योगदान को स्मरण किया गया , जयंती कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव सिखदार चौहान , संवर सोलंकी , पंकज सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर अटल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया , कार्यक्रम के पश्चात ग्रामवासियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया , गांव की गलियों , सार्वजनिक स्थलों और परिसर की सफाई कर स्वच्छ , सुंदर और जागरूक गांव के निर्माण का संकल्प लिया गया। इस दौरान स्वच्छता , अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया , समापन पर उपस्थित जनसमूह ने अटल जी के राष्ट्रप्रेम , सुशासन और सेवा भाव से प्रेरणा लेकर गांव एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top