• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन , लाइव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों से की बात ।

आलीराजपुर – सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन , लाइव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों से की बात ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – देशभर में सांसद खेल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया करीब 237 सांसदों ने अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में ग्रामीण स्तर पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया ताकि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिल सके , सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव कार्यक्रम के माध्यम से देश भर के विभिन्न स्थानों के बच्चों से बातचीत करते हुए सांसद खेल महोत्सव में उनकी सहभागिता बच्चों की दिनचर्या परिवार की जानकारी सहित अनेक मुद्दों पर बातचीत की , इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख भाई मांडवीया ने भी बच्चों को संबोधित किया , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सासद खेल महोत्सव को एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलने वाली प्रतिभाएंआने वाले समय में होने वाले खेल के बड़े आयोजन में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर कमाल करेगी और देश का नाम रोशन करेगी ऐसी वह आशा करते हैं ।

फोटो 2

सांसद अनीता चौहान और कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने बाटे पुरस्कार :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम के पश्चात आलीराजपुर जिले में सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने वाले बच्चों को कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान सांसद अनीता चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष  मकू परवाल प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह सांसद खेल महोत्सव के संयोजक एवं जिला महामंत्री मोंटू शाह जिला महामंत्री रिंकेश तवर जिला पंचायत सदस्य भदू भाई पचाया जिला उपाध्यक्ष हितेंद्र शर्मा मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी ने कॉलेज ऑडिटोरियम में पुरस्कार वितरित किए।आलीराजपुर जिले के 6 विकासखंड में खेले गए विभिन्न खेलो मैं शामिल हुए बच्चों को पुरस्कृत किया गया , सांसद खेल महोत्सव के विजेता एवं उप विजेता हुए बच्चों को मेडल पहनाकर  प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया , इस दौरान विभिन्न खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले करीब 15 बच्चों को कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान की ओर से 5000 रुपए की राशि देने की घोषणा की गई वही बच्चों को प्रशिक्षित करने वाले कोच का सम्मान भी कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान और सांसद अनीता चौहान द्वारा किया गया , कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता दशरथ सिंह चंदेल , मांगीलाल रावत , अशोक ओझा , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता , मंडल महामंत्री राजेश गुप्ता , संदीप राही , अभिषेक गहलोत , दीपक परिहार , मनोज उपाध्याय , रमेश सोमानी सहित खेल विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top