• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर किया पलटवार , कहा वोटचोरी करने वाले फर्जी नाम हटने से घबरा रहे है ।

आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर किया पलटवार , कहा वोटचोरी करने वाले फर्जी नाम हटने से घबरा रहे है ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कांग्रेस आज बौखलाने लग गई , क्योंकि उनकी नगर पालिका में उनकी खुद की वोट चोरी पकड़ा है , ये बात आज पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कही , नगर पालिका आलीराजपुर की मतदाता सुची पुनरीक्षण 2025 की कार्यवाही ही पुर्ण रूप से विधिवत ना होकर, इसकी पुरी प्रकिया ही विसंगतिपुर्ण अपनाई गई। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा मतदाता सुची पुनरीक्षण के सम्बंध में जारी निर्देशो का अनिवार्यरूप से पालन किया जाना था , किन्तु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशो की अव्हेलना करते हुए विसंगतिपुर्ण मतदाता सुची का प्रकाशन कर दिया , आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद की प्रारूप मतदाता सुची का प्रकाशन विधानसभा की अंतिम प्रकाशित मतदाता सुची दिनांक 01/01/2025 के आधार पर तैयार कर कि जाना थी , विधानसभा की अंतिम प्रकाशित मतदाता सुची में नगर पालिका क्षैत्र में 21437 मतदाता थे, उसी के आधार पर नगर पालिका कि प्रारूप मतदाता सुची का प्रकाशन होना था , किन्तु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा चुनाव अयोग के निर्देशो की अव्हेलना करते हुए प्रारूप मतदाता सुची 25557 मतदाताओ की प्रकाशित कर दि गई , आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा की अंतिम मतदाता सुची में नए एवं बडे मतदाताओ को नगर पालिका की अंतिम प्रकाशित मतदाता सुची में जोडना था , एवं विधानसभा की अंतिम मतदाता सुची से विलोपित मतदाताओ को नगर पालिका की अंतिम प्रकाशित मतदाता सुची से विलोपित किया जाना था , इस सम्बंध में निर्वाचन आयोग के वेंडर द्वारा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को 2528 नए एवं बडे मतदाताओ की सुची, नगर पालिका की मतदाता सुची में जोडने के लिए दी गई एवं विधानसभी की मतदाता सुची से 4432 विलोपित मतदाताओ को नगर पालिका की मतदाता सुची से हटाने के लिए दी गई थी , रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नगर पालिका के प्रारूप मतदाता सुची में 2542 नए मतदाओ को जोड दिया गया , वही रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि वेंडर द्वारा दी गई 4432 विलोपित सुची की जांच कर उसमें से 482 अपात्र मतदाताओ को हटाया गया , कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने बताया कि इस सम्बंध में मेरे द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को दिनांक 10/10/2025 को पत्र द्वारा उक्त विसंगति के संबध में अवगत करवाया गया , जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग को भी पुरी जानकारी प्रेषित कि गई , आयोग द्वारा प्रेक्षक भेजकर उक्त विसंगति को सुधारने के निर्देश दिए गए , किन्तु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं प्राधिकृत कर्मचारी द्वारा दावा आपत्ती एवं सत्यापन में वेंडर द्वारा दी गई 4432 नामो की विलोपन सुची में से सिर्फ 1577 मतदाताओ को विलोपित किया गया। शेष 2373 अपात्र मतदाताओ को नगर पालिका की अंतिम प्रकाशित मतदाता सुची से नही हटाया गया , मंत्री चौहान ने बताया कि इस सम्बध में मेरे द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को 2373 अपात्र मतदाताओ के नाम सहित सुची प्रेषित की, उक्त मतदाताओ के नाम विधानसभा की अंतिम प्रकाशित मतदाता सुची में दर्ज नही है और आयोग के निर्देशानुसार उक्त मतदाताओ को विलोपित जाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे , ये 2373 ऐसे मतदाता है, हो किसी अन्य वार्डो में पहले से जुड़े हुए हैं।  अर्थात नगर में रहने वाला वास्तविक मतदाता एक भी ऐसा नहीं है, जिसका नाम काटा जाएगा , और यह वही सूची है, जो निर्वाचन आयोग के वेंडर द्वारा प्रेषित 4432 नामो में से काटे गए नामों में से शेष बचे हैं , भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल ने दावा किया कि 2373 में से आप 1 भी नाम ऐसा नहीं बता सकते है कि जो गलत तरीके से काटे जाने हेतु दिया गया है , यदि कोई इस विषय पर दावा करता है तो वे 10 नाम मुझे लाकर बता दे , SIR 2025 की प्रारूप मतदाता सुची 19794 मतदाता आलीराजपुर नगर पालिका क्षैत्र में होना पाए गए , वही वर्तमान में नगर पालिका की अंतिम मतदाता सुची 22349 मतदाताओ की प्रकाशन की गई, जिसमें से 2373 अपात्र नाम हटने के बाद 19976 मतदाता शेष बचेगे , आज कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप पुर्ण रूप से झुठे है, अपात्र नामो के कटने से कांग्रेस बोखलाने लग गई, जो इनकी वोट चोरी को दर्शाता है, और इनकी चोरी पकडे जाने पर ये तिलमिलाने लगे , कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने नगर के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं काटा जाएगा , किसी को घबराना की आवश्यकता नहीं है , किसी भी मतदाता को ऐसा लगता है तो वे भाजपा कार्यालय पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कभी भी आ सकते हैं , मंत्री चौहान ने जनता को साफ संदेश दिया कि वे भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल , पूर्व पार्षद संतोष थेपड़िया एवं विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता में से किसी से भी संपर्क कर अपनी जिज्ञासा का समाधान कर सकते हैं ।

Releated Posts

आलीराजपुर – एसडीएम तपीश पांडे बने देव दूत , दुर्घटना मे घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – ग्राम खरपई के पास एक सड़क हादसा हो गया…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – भाजपा के चार मंडलों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न , कार्यकर्ताओं ने एक साथ रात्रि विश्राम कर साझा किए अपने फील्ड के अनुभव ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान के प्रयासों से जिले 21,650 पोषण किट वितरण , सांसद ने अभियान का किया शुभारंभ , कुपोषण मिटाने की दिशा में बड़ा कदम ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत रतलाम लोकसभा क्षेत्र…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top