• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – आकांक्षी ब्लॉक उदयगढ़ व कट्ठीवाड़ा की प्रभारी अधिकारी तन्वी सुंद्रियाल का उदयगढ़ भ्रमण , कलेक्टर माथुर सहित आला अधिकारी रहे मौजूद ।

आलीराजपुर – आकांक्षी ब्लॉक उदयगढ़ व कट्ठीवाड़ा की प्रभारी अधिकारी तन्वी सुंद्रियाल का उदयगढ़ भ्रमण , कलेक्टर माथुर सहित आला अधिकारी रहे मौजूद ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – भारत सरकार नीति आयोग , नई दिल्ली से आकांक्षी ब्लॉक उदयगढ़ एवं कट्ठीवाड़ा की प्रभारी अधिकारी तन्वी सुंद्रियाल (आईएएस) , (निदेशक, नागरिक उड्डयन) द्वारा जनपद पंचायत उदयगढ़ का भ्रमण किया गया , भ्रमण के दौरान सुश्री सुंद्रियाल ने जनपद पंचायत परिसर का निरीक्षण किया साथ ही परिसर में स्थापित स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित आजीविका दीदी कैफे का निरीक्षण किया , उन्होंने कैफे की संचालक महिलाओं से संवाद कर कैफे के संचालन, लाभ-हानि की स्थिति तथा इसमें कार्यरत महिलाओं की संख्या के संबंध में विस्तार से जानकारी ली , इसके पश्चात उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयगढ़ का निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं , साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता , ओपीडी संचालन , प्रसूता केंद्र , संस्थागत प्रसव , मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर सहित विभिन्न बिंदुओं पर डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ से बारीकी से जानकारी ली तथा कई बिंदुओं पर सुझाव दिए , आकांक्षी ब्‍लॉक उदयगढ़ प्रभारी अधिकारी सुश्री तनवी  सुंद्रियाल ने  प्रसूता महिलाओं से भी चर्चा कर उनके स्वास्थ्य एवं बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति जानी तथा उन्हें सही एवं गुणवत्तापूर्ण पोषण मिल रहा है या नहीं , इसकी जानकारी ली। उन्होंने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को निर्देशित किया कि सभी नागरिकों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं , इस दौरान जिला कलेक्टर नीतू माथुर , जिला पंचायत सीईओ प्रखर सिंह सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक , नर्स एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top