प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️

आलीराजपुर – सोंडवा जनपद पंचायत हॉल में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु स्वच्छता साथी किट (वास ऑन व्हील सेवा) वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत ने स्वच्छता साथियों को किट वितरित कर उन्हें स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया , इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष रेवली उषान गरासिया ने कहा कि स्वच्छता साथी किट के माध्यम से गांव-गांव स्वच्छता सेवाएं और अधिक प्रभावी रूप से पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि वास ऑन व्हील सेवा से कचरा संग्रहण, स्वच्छता जागरूकता और साफ-सफाई की व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार आएगा ।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ वेरसिंग जी ने स्वच्छता मिशन की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छता साथी हमारे अभियान की रीढ़ हैं , इनके माध्यम से गांवों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी। वहीं बी.सी. अहोरिया ने स्वच्छता से जुड़े नियमों और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला , कार्यक्रम में सरपंच बाटला सोलंकी सहित अन्य सरपंच , सचिव एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे , सभी ने एक स्वर में स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने और अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्रों को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प लिया , अंत में अतिथियों ने स्वच्छता साथियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही स्वच्छ और सुंदर सोंडवा का सपना साकार किया जा सकता है ।





