• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक , छात्रावास , अस्पताल , उचित मूल्य केंद्र का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक , छात्रावास , अस्पताल , उचित मूल्य केंद्र का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में आज राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली गई , इस बैठक में नामांतरण, बंटवारा , सीमांकन, फार्मर रजिस्ट्री , स्वामित्व योजना , नगरीय सर्वेक्षण तथा सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों की अधिकारीवार प्रगति की गहन समीक्षा की गई , कलेक्टर नीतू माथुर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में होना चाहिए , बैठक में कलेक्टर माथुर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 3 माह से 6 माह के कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए अन्यथा सम्बन्धित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी , साथ ही सभी राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर भी समान प्राथमिकता दी जाए , उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब राजस्व प्रकरणों की मासिक समीक्षा की जाएगी , सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर नीतू माथुर ने सभी अधिकारी को स्पष्ट कहा कि सीएम हेल्पलाइन की किसी भी शिकायत को नॉन अटैंडेंट रखने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी इन शिकायतों को अटैंड कर उनका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे कहा कि भूमि आवंटन से संबंधित लंबित प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निराकरण करना सुनिश्चित करे , कलेक्टर माथुर ने सभी अधिकारियों को राजस्व वसूली लक्ष्य के अनुरूप नहीं होने पर नाराजगी जताई तथा स्पष्ट कहा कि लक्ष्य विरुद्ध इसकी प्रगति करना सुनिश्चित करें इसकी समीक्षा 15 दिन बाद वापस की जाएगी , उन्होंने आगे कहा कि राजस्व प्रकरणों को गंभीरता से लेकर सभी अधिकारी निराकरण करना सुनिश्चित करे , लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी , साथ ही सभी अधिकारी को निर्देशित किया कि वह अपने अपने कार्यक्षेत्र के छात्रावास , अस्पताल , उचित मूल्य केंद्र का नियमित निरीक्षण करे , बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनोज गरवाल , वीरेंद्र बघेल , तपीस पांडे , निधि मिश्रा , सभी तहसीलदार सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top