• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर की प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्ती , तहसीलदारो ने पतंग दुकानों का किया निरीक्षण , दी सख्त हिदायत ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर की प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्ती , तहसीलदारो ने पतंग दुकानों का किया निरीक्षण , दी सख्त हिदायत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा सभी अधिकारियों को अपने अपने कार्यक्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण कर जांच करने के निर्देश दिए गए है ,  इसी के तहत आलीराजपुर तहसीलदार सविता राठी ने नगर में पतंग विक्रय दुकानों का निरीक्षण किया, वहीं जोबट नगर में तहसीलदार सुनील राणा एवं नगर पालिका अधिकारियों ने अपने कार्यक्षेत्र में स्थित पतंग विक्रय की दुकानों का निरीक्षण किया गया , साथ ही उदयगढ़ और कट्ठीवाड़ा नगर में भी राजस्व अधिकारियों द्वारा पतंग विक्रय दुकानों का निरीक्षण किया गया , निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध मांझे की गहन जांच की गई , अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से दुकानदारों को प्रतिबंधित चाइनीज मांझा न बेचने के सख्त निर्देश दिए , साथ ही नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई ,  विदित हो कि जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा जिले की राजस्व सीमा में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता , 2023 की धारा 163(1) के तहत चाइना मेड नायलॉन डोर के क्रय विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है , जिला प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की कि वे जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल वैध और सुरक्षित सामग्री का ही विक्रय करें ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर जनहितेषी कदम , ग्राम पंचायत वालपुर में 7 मई को लगेगी रात्रि चौपाल , होगा समस्याओं का समाधान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जिले में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं…

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची चांदपुर , पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण , समय पर राशन वितरण करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने कट्ठीवाड़ा विकासखंड के चांदपुर स्थित…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top