• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने किया शेडनेट हाउस का अवलोकन , ऑर्गेनिक खीरा ककड़ी से किसान ने कमाए 6 लाख रुपये ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने किया शेडनेट हाउस का अवलोकन , ऑर्गेनिक खीरा ककड़ी से किसान ने कमाए 6 लाख रुपये ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले के ग्राम उण्ड़वा के प्रगतिशील कृषक श्री युवराज सिंह ठाकुर ने आधुनिक तकनीक और जैविक खेती को अपनाकर क्षेत्र के किसानों के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की है , ठाकुर ने अपने 4 हजार वर्ग मीटर खेत में शेडनेड हाउस का निर्माण कर खीरा–ककड़ी की फसल ऑर्गेनिक तरीके से लगाई , इस शेडनेट हाउस बोईगई खीरा फसल की कुल लागत लगभग 2 लाख रुपये रही , उन्होंने बताया कि खीरा–ककड़ी की इस फसल से मात्र 4 माह में लगभग 40 टन उत्पादन प्राप्त हुआ , युवराज सिंह ने उपज को 20 रुपये प्रति किलो के भाव से बाजार में विक्रय किया , वास्तविक लागत के मुकाबले युवराज ठाकुर ने करीब 6 लाख रुपये की शुद्ध कमाई की जो कि उनकी सफलता हेतु उल्लेखनीय है , कलेक्टर नीतू माथुर ने शेडनेट हाउस का किया निरीक्षण उण्ड़वा ग्राम में खीरा–ककड़ी की इस सफल फसल का निरीक्षण करने कलेक्टर नीतू माथुर उनके शेडनेट हाउस पहुंचीं , उन्होंने ऑर्गेनिक तरीके से उगाई गई फसल का अवलोकन किया और किसान से संवाद कर यह जाना कि उन्हें इस नवाचार की प्रेरणा कहां से मिली तथा उद्यानिकी विभाग से किस प्रकार सहयोग प्राप्त हुआ तब उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग के संपर्क और इंटरनेट की सहायता लेकर उन्होंने यह  प्रयास किया , कलेक्टर माथुर ने खेती की पूरी प्रक्रिया, लागत, उत्पादन , कमाई और मार्केटिंग व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली , उन्होंने श्री युवराज सिंह ठाकुर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अपनी इस सफलता को अन्य किसानों के साथ साझा करें , ताकि अधिक से अधिक किसान आधुनिक व जैविक खेती की ओर प्रेरित हों ।

वीडियो

आम की खेती को भी मिलेगा बढ़ावा :- किसान युवराज सिंह ठाकुर ने खीरा ककड़ी के अलावा उनके खेत में आम की विभिन्न प्रजातियां लगाई है साथ ही अमरूद भी लगाया है , कलेक्टर माथुर ने उनके द्वारा लगाए गए आम की विभिन्न प्रजातियों के बगीचों का भी अवलोकन किया , उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारी श्री कैलाश चौहान को निर्देश दिए कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना के अंतर्गत आम को चयनित करने हेतु प्रस्ताव भेजा जाए , युवराज सिंह ठाकुर ने जिले के किसानों से कहा कि इस खेती को यदि सही तकनीक , मार्गदर्शन से करे तो खेती को भी लाभकारी व्यवसाय बनाया जा सकता है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर जनहितेषी कदम , ग्राम पंचायत वालपुर में 7 मई को लगेगी रात्रि चौपाल , होगा समस्याओं का समाधान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जिले में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं…

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची चांदपुर , पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण , समय पर राशन वितरण करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने कट्ठीवाड़ा विकासखंड के चांदपुर स्थित…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top