• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – डिप्टी कलेक्टर निर्मला कलमे ने , माध्यमिक विद्यालय राजावट का किया औचक निरीक्षण , दिए सख्त निर्देश ।

आलीराजपुर – डिप्टी कलेक्टर निर्मला कलमे ने , माध्यमिक विद्यालय राजावट का किया औचक निरीक्षण , दिए सख्त निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर, – जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा निरंतर शैक्षणिक संस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है , इसी क्रम में आज डिप्टी कलेक्टर निर्मला कलमे द्वारा एकीकृत माध्यमिक विद्यालय राजावट का औचक निरीक्षण किया गया , निरीक्षण के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने संबंधित शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि वे बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा वार्षिक परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण कराएं। साथ ही रिवीजन कार्य और प्रतिदिन टेस्ट लेने पर भी विशेष जोर दिया गया , निरीक्षण में यह भी पाया गया कि विद्यालय में बच्चों को मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार नहीं दिया जा रहा था ,  इस पर डिप्टी कलेक्टर निर्मला कलमे ने संबंधित जिम्मेदारों को सख्ती से निर्देश दिए कि भविष्य में बच्चों को मेन्यू के अनुसार ही भोजन उपलब्ध कराया जाए , अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी , डिप्टी कलेक्टर निर्मला कलमे ने विद्यालय प्रबंधन को शैक्षणिक गुणवत्ता और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर जनहितेषी कदम , ग्राम पंचायत वालपुर में 7 मई को लगेगी रात्रि चौपाल , होगा समस्याओं का समाधान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जिले में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं…

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची चांदपुर , पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण , समय पर राशन वितरण करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने कट्ठीवाड़ा विकासखंड के चांदपुर स्थित…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top