• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – रुद्राक्ष बांटते समय युवक पर धारदार हथियार से हमला , गंभीर हालत में रेफर , उपचार जारी ।

आलीराजपुर – रुद्राक्ष बांटते समय युवक पर धारदार हथियार से हमला , गंभीर हालत में रेफर , उपचार जारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर –  ग्राम मधुपलवी के पटेल फलिया में शुक्रवार देर शाम रुद्राक्ष वितरण के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया । हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया , जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गुजरात रेफर किया गया है , छकतला चौकी प्रभारी राहुल चौहान ने बताया कि घायल युवक की पहचान राधेश्याम मोरी के रूप में हुई है । आरोपी हिम्मत मोरी ने पुरानी रंजिश के चलते फालिए से राधेश्याम के सिर पर वार किया , अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई , पुलिस के अनुसार करीब पांच वर्ष पहले स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आंगनवाड़ी में खाना बनाने के काम को लेकर हिम्मत मोरी को हटा दिया गया था , उसके स्थान पर राधेश्याम मोरी को यह जिम्मेदारी दी गई थी , इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था , घटना के बाद घायल राधेश्याम को गंभीर हालत में छकतला में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से उसे आगे इलाज के लिए गुजरात के बोडेली रेफर किया गया है , बताया जा रहा है कि 11 जनवरी को मधुपलवी में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए थे। इसी दौरान रुद्राक्ष वितरण किया जा रहा था, तभी यह घटना घटित हुई  , पुलिस का कहना है कि फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है , फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top