• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – रक्षक बना भक्षक , 8 साल की मासूम के साथ की दरिंदगी , भेजा गया जेल ।

झाबुआ – रक्षक बना भक्षक , 8 साल की मासूम के साथ की दरिंदगी , भेजा गया जेल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – जिला पुलिस मे पदस्थ आरक्षक मंगलेश पाटीदार जिसने ज़ब वर्दी पहनी थी तो , रक्षा और मर्यादा की शपथ ली थी , पर उसी मर्यादा और रक्षा की शपथ को भुला कर यह रक्षक भक्षक बन गया , कल शाम लगभग 5 बजे झाबुआ पुलिस लाइन से शर्मसार करने वाली खबर समाने आई ज़ब पता लगा की मंगलेश ने एक मासूम 8 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिस की , घटना अनुसार मंगलेश जो की पुलिस लाईन मे पदस्थ था वह वही सरकारी घर मे रहता था , वही पास मे एक मासूम बच्ची रहती थी जो मंगलेश के यहां उसकी दो बच्चियों के साथ खेलने जाती थी , पर उस मासूम को क्या पता था की यह मंगलेश जिसकी खुद की दो बच्चीया है , वो उसके साथ दरिंदगी करेगा , ज़ब जो उस बच्ची के साथ अश्लील हरकते कर रहा था तब उसे रंगे हाथो पकड़ लिया गया , पीड़ित परिवार ज़ब इस मामले को लेकर थाने पहुंचा तो मंगलेश को थाने मे बैठा लिया गया , ज़ब यह खबर पुलिस के बड़े अधिकारीयों को लगी तो सभी थाने पहुँचे और मामले की जांच की , पीड़ित परिवार के द्वारा थाने मे एफआईआर दर्ज करवाई गईं , जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा सार्वजनिक नहीं की गईं , सूत्रों के अनुसार उसपर कई धाराओं मे एफआईआर दर्ज कर उसे रात भर थाने मे रखा गया एवं दोपहर उसे न्यायलय मे पेश किया गया , उसके बाद उसे जिला अस्पताल लेजाकर उस दरिंदे का मेडिकल करवा कर उसे जेल भेजा गया है , इस दरिंदे का यह पहला काम नहीं इसने पहले भी अपनी हैवानियत और वासना का शिकार कई को बनाया है ।

समाजिक संगठन और कई समाजिक कार्यकर्ताओ ने सोशल मिडिया पर इस मामले का कड़ा विरोध कर दरिंदे मंगलेश को कड़ी से कड़ी सजा एवं फ़ास्ट टेक कोर्ट मे मामला चलाकर उसे उचित दंड देने से लेकर उसकी बर्खास्त करने की मांग की है ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट अचानक पहुँचे रायपुरिया उपार्जन केन्द्र , अव्यवस्थाओं पर मंडी प्रबंधक को जमकर फटकारा , थमाया नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा रायपुरिया मंडी स्थित…

झाबुआ – जनसुनवाई मे ग्रामीण ने कब्जा दिलवाने का दिया आवेदन , आज एसडीएम महेश मंडलोई ने दिलवा दिया गरीब को उसका हक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top