• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान की उपस्थिति में आयोजन सम्पन्न , युवा दिवस कार्यक्रम पर खेल परिसर में सामूहिक रूप से किया गया सूर्य नमस्कार ।

आलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान की उपस्थिति में आयोजन सम्पन्न , युवा दिवस कार्यक्रम पर खेल परिसर में सामूहिक रूप से किया गया सूर्य नमस्कार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर प्रति वर्ष मनाए जाने वाले युवा दिवस के उपलक्ष्य में जिले में युवाओं में ऊर्जा , अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन खेल परिसर मैदान में किया गया , कार्यक्रम की शुरुआत भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सीधे प्रसारण को रेडियो पर सुनकर की गई , मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में सूर्य नमस्कार और योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेशवासियों से योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने और प्रतिदिन योगाभ्यास करने की अपील की , ताकि सभी स्वस्थ रह सकें , जिला स्तरीय युवा दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनीता चौहान , विशेष अतिथि नीतू माथुर तथा पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह उपस्थित रहे , जिन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन-अर्चन कर किया गया , सूर्य नमस्कार से पूर्व उपस्थित बच्चों , अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया , इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार के तीन चक्र पूर्ण किए , तत्पश्चात अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया , साथ ही इनके शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी भी दी गई , इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों अधिकारियों से कहा कि वह नियमित योग और सूर्य नमस्कार करे ताकि जीवन शैली अपना कर स्वयं को स्वस्थ रखे ।

वीडियो

कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन किया। इसके पश्चात प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई , जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ जिले के सभी विकासखंड स्तर पर भी विद्यालयों , छात्रावासों में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया , इस अवसर पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं एसडीएम सुश्री निधि मिश्रा , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री तपीस पांडे , डिप्टी कलेक्टर सुश्री निर्मला कलमे , सुश्री दीपिका पाटीदार , सहायक आयुक्त जनजातीय श्री संजय परवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी , बड़ी संख्या में बच्चे , शिक्षक एवं सहायिकाएं उपस्थित रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सहभागिता की ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top