• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने सौपा चेक , संकल्प से समाधान अभियान में कैंसर पीड़ित को मिली सहायता ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने सौपा चेक , संकल्प से समाधान अभियान में कैंसर पीड़ित को मिली सहायता ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – संकल्प से समाधान अभियान के दौरान कालू पिता जुवान सिंह वास्केल ने बताया कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं , आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है , प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नीतू माथुर ने रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से इलाज हेतु 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर कालू को चेक के माध्यम से उपलब्ध कराई , इस दौरान कलेक्टर माथुर ने संबंधित के रिश्तेदारों से चर्चा करते हुए शासन की अन्य योजनाओं से लाभ दिलाने का भी आश्वासन दिया साथ ही संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि श्री कालू के आधार कार्ड , आयुष्मान सहित अन्य दस्तावेज संबंधित समस्त कागजी कार्यवाही में जिला प्रशासन हर संभव मदद जल्द से जल्द कर उपचार में सहयोग करे , इस दौरान संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह बघेल , अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे उपस्थित थे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर जनहितेषी कदम , ग्राम पंचायत वालपुर में 7 मई को लगेगी रात्रि चौपाल , होगा समस्याओं का समाधान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जिले में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं…

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची चांदपुर , पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण , समय पर राशन वितरण करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने कट्ठीवाड़ा विकासखंड के चांदपुर स्थित…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top