• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – एसडीएम तपीश पांडे ने , बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण , व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश ।

आलीराजपुर – एसडीएम तपीश पांडे ने , बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण , व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशानुसार जिले में बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समस्त राजस्व अधिकारियों को सक्रिय निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री तपीस पांडे द्वारा ग्राम बड़ी स्थित बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया गया , निरीक्षण के दौरान पांडे ने छात्रावास की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया , उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं , आवश्यकताओं एवं सुविधाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर भोजन व्यवस्था , स्वच्छता , पेयजल , विद्युत व्यवस्था तथा अध्ययन कक्षों का निरीक्षण किया गया , साथ ही आगामी दिनों में आयोजित परिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के निए मार्गदर्शन भी दिया , पांडे ने संबंधित अधिकारियों एवं छात्रावास अधीक्षक को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए , निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के स्पष्ट निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top