• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – चंद्रशेखर आजाद नगर (भाभरा) एसडीएम निधि मिश्रा ने ली , शिक्षा विभाग की अहम बैठक , दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

आलीराजपुर – चंद्रशेखर आजाद नगर (भाभरा) एसडीएम निधि मिश्रा ने ली , शिक्षा विभाग की अहम बैठक , दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – चंद्रशेखर आज़ाद नगर में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निधि मिश्रा की अध्यक्षता में जनशिक्षकों एवं बीएसी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई , बैठक में क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई , बैठक के दौरान ऑन स्पॉट एडमिशन , ड्रॉपआउट छात्र-छात्राओं को पुनः स्कूल से जोड़ने, उन्हें कक्षा में दर्ज करने , प्रोफाइल अपडेट करने तथा विद्यार्थियों की समग्र आईडी एवं आधार कार्ड से संबंधित जानकारी की समीक्षा की गई , जिन बच्चों की आधार एवं समग्र आईडी अब तक नहीं बन पाई है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर आईडी बनवाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए , एसडीएम निधि मिश्रा ने बैठक में उपस्थित शिक्षकों और अधिकारियों को शिविरों के माध्यम से कृषि कार्य या पशु चराने में लगे बच्चों को चिन्हित कर उनका विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए , उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे , क्षेत्र में शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top