• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयास से , खेल प्रेमियो मिली बडी सौगात , स्टेडियम के लिए 6 करोड 69 लाख रुपये स्वीकृत ।

आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयास से , खेल प्रेमियो मिली बडी सौगात , स्टेडियम के लिए 6 करोड 69 लाख रुपये स्वीकृत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – शिक्षा के साथ साथ खेल विधाओ में भी विद्यार्थी एवं युवाओ को बेहतरीन अवसर मिल रहे है , इसी के चलते आलीराजपुर में भी खेल अधोसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासो से एक महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है , जिससे खेल प्रेमियो में हर्ष की लहर है , विधायक प्रतिनिधी गोविन्दा गुप्ता ने बताया कि क्षैत्र के युवावर्ग में खेलो की छुपी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें बेहतर मंच देने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा खेल स्टेडियम की मांग प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव के समक्ष रखी , जिसे आज प्रदेश सरकार द्वारा मुर्त रूप देते हुए इंटीग्रेटेड स्पोर्टस काम्पलेक्स के लिए 6 करोड़ 69 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है , इस स्वीकृति से क्षेत्र में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा तथा युवाओं और खिलाड़ियों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे , कैबिनेट मंत्री चौहान द्वारा लंबे समय से क्षेत्र के युवाओ में खेल प्रतिभा के चलते स्टेडियम की आवश्यकता को शासन के समक्ष रखा जा रहा था , उनकी सतत पहल और प्रयासों के परिणामस्वरूप शासन ने इस मांग को स्वीकार करते हुए बजट स्वीकृत किया है , प्रस्तावित स्टेडियम में खेल मैदान , दर्शक दीर्घा, प्रशिक्षण सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाएं विकसित की जाएंगी , इस निर्णय से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं का अवसर मिलेगा , स्थानीय नागरिकों एवं खेल प्रेमियों ने इस स्वीकृति पर कैबिनेट मंत्री चौहान का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय बताया है , खेल स्टेडियम की सौगात मिलने को लेकर सांसद अनिता चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत , भाजपा जिलाध्यक्ष मकु परवाल , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह , जिला महामंत्री रिंकेश तंवर , मोंटु शाह , राजु मुवेल , जिला उपाध्यक्ष जयपालसिंह खरत , हितेन्द्र शर्मा , आजमसिंह आवासिया सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारीयो ने हर्ष जताया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – एसडीएम तपीश पांडे बने देव दूत , दुर्घटना मे घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – ग्राम खरपई के पास एक सड़क हादसा हो गया…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – भाजपा के चार मंडलों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न , कार्यकर्ताओं ने एक साथ रात्रि विश्राम कर साझा किए अपने फील्ड के अनुभव ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान के प्रयासों से जिले 21,650 पोषण किट वितरण , सांसद ने अभियान का किया शुभारंभ , कुपोषण मिटाने की दिशा में बड़ा कदम ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत रतलाम लोकसभा क्षेत्र…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top