• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद अनीता चौहान , के प्रयासो से 12 करोड 81 लाख रूपये के 4 ब्रीज स्वीकृत ।

आलीराजपुर – मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद अनीता चौहान , के प्रयासो से 12 करोड 81 लाख रूपये के 4 ब्रीज स्वीकृत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान के प्रयासो से क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर आई है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी पुलिया के स्थान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव द्वारा 4 नए ब्रिजों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है , कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने बताया कि ग्राम कोदली , पीथनपुर , मोरियावाडा और आगलगोटा के रहवासीयो द्वारा समय समय पर पुलिया की रपट खराब होने के चलते आवागमन में हो रही असुविधाओ एवं परेशानियो के बारे में बताया जा रहा था , जिसे गंभीरता से लेकर हमारे द्वारा कैबिनेट बैठक के दौरान चारो स्थानो पर जर्जर पुलिया के कारण ग्रामवासीयो को आ रही समस्या से मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव को अवगत कराया, जिसपर उन्होने ग्रामवासीयो की समस्या का समाधान करते हुए पुलिया जगह ब्रीज निर्माण किए जाने की मंजुरी प्रदान कर सम्बंधित विभाग को स्वीकृती जारी करने के निर्देश दिए , इन ग्रामो में इतने करोड की लागत से बनेगे ब्रिज विधायक प्रतिनिधी गोविन्दा गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान के सतत प्रयासो से ग्राम कोदली में 4 करोड , ग्राम पिथनपुर में 3 करोड 42 लाख, ग्राम मोरियावाडा में 2 करोड 75 लाख एवं ग्राम आगलगोटा में 2 करोड 64 लाख रूपये की लागत से ब्रीज का निर्माण होगा , इन ब्रीज के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा , बल्कि बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं से भी स्थायी समाधान मिलेगा। अभी तक खराब पुलिया के कारण ग्रामीणों को दैनिक आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था , नए ब्रिजों की स्वीकृति से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार होने की उम्मीद है , इन ब्रिजों की स्वीकृति पर भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल , जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत , जनपद अध्यक्ष सुनीता चौहान , वरिष्ठ नेता भदू पचाया , ग्राम सरपंच केरू पटेल , प्रतापसिंह , हरीश सिंह सहित क्षेत्र के ग्रामीणों, भाजपा पदाधिकारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री एवं सांसंद के प्रायासे की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री सहित मंत्री सांसद को आभार ज्ञापित किया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – एसडीएम तपीश पांडे बने देव दूत , दुर्घटना मे घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – ग्राम खरपई के पास एक सड़क हादसा हो गया…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – भाजपा के चार मंडलों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न , कार्यकर्ताओं ने एक साथ रात्रि विश्राम कर साझा किए अपने फील्ड के अनुभव ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान के प्रयासों से जिले 21,650 पोषण किट वितरण , सांसद ने अभियान का किया शुभारंभ , कुपोषण मिटाने की दिशा में बड़ा कदम ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत रतलाम लोकसभा क्षेत्र…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top