• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – भव्य हिन्दू सम्मेलन में स्वामी निजानंद गिरी महाराज के आशीष वचन , 22 जनवरी को वालपुर मंडल में होगा धर्म-संस्कृति का महासंगम ।

आलीराजपुर – भव्य हिन्दू सम्मेलन में स्वामी निजानंद गिरी महाराज के आशीष वचन , 22 जनवरी को वालपुर मंडल में होगा धर्म-संस्कृति का महासंगम ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – आगामी 22 जनवरी को वालपुर मंडल में आयोजित होने वाले भव्य हिन्दू सम्मेलन में परम पूज्य स्वामी निजानंद गिरी महाराज के आशीष वचन प्राप्त होंगा , स्वामी जी अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से धर्म, संस्कार , राष्ट्रभाव , सामाजिक एकता एवं हिन्दू चेतना के जागरण का संदेश देंगे। उनके सान्निध्य से सम्मेलन को विशेष आध्यात्मिक गरिमा प्राप्त होगी , इसी क्रम में आज वालपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सम्मेलन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ भूमि पूजन एवं ध्वजा रोपण के पावन कार्यक्रम के साथ किया गया , यह आयोजन धार्मिक विधि-विधान के अनुसार श्रद्धा और उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ , भूमि पूजन गांव के पटेल , पुजारी एवं वरिष्ठजनों की उपस्थिति में परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिससे आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रूप दिया जा सके , सम्मेलन की व्यापक तैयारियों के अंतर्गत वालपुर मंडल के 8 गांवों में सम्मेलन का संदेश पहुंचाने हेतु ध्वजा एवं रुद्राक्ष कार्यकर्ताओं को वितरित किए गए। यह प्रतीकात्मक निमंत्रण हिन्दू समाज को संगठित करने तथा सामाजिक समरसता का संदेश देता है , पूरे कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में गठित हिन्दू सम्मेलन आयोजक समिति द्वारा किया गया , समिति ने बताया कि सम्मेलन को ऐतिहासिक, अनुशासित एवं जन-जन की सहभागिता वाला बनाने हेतु तैयारियां तेज़ी से जारी हैं ।

Releated Posts

आलीराजपुर – एसडीएम तपीश पांडे बने देव दूत , दुर्घटना मे घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – ग्राम खरपई के पास एक सड़क हादसा हो गया…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – भाजपा के चार मंडलों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न , कार्यकर्ताओं ने एक साथ रात्रि विश्राम कर साझा किए अपने फील्ड के अनुभव ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान के प्रयासों से जिले 21,650 पोषण किट वितरण , सांसद ने अभियान का किया शुभारंभ , कुपोषण मिटाने की दिशा में बड़ा कदम ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत रतलाम लोकसभा क्षेत्र…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आंगनवाड़ी केंद्रों का किया ओचक निरिक्षण , लापरवाही पर थमाया नोटिस , बच्चों को दिया माँ जैसा दुलार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर आज तालाब फलीया बोरकुआँ के आंगनवाड़ी…

ByByनयन टवली Mar 17, 2026

आलीराजपुर – जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत की संवेदनशील पहल , छात्रा को मिला श्रवण यंत्र ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष…

ByByनयन टवली Mar 15, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top