• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – चुनावी उत्कृष्टता की स्वर्णिम उपलब्धि , “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड : 2024-25 ” प्राप्ति को हुआ एक वर्ष पूर्ण ।

झाबुआ – चुनावी उत्कृष्टता की स्वर्णिम उपलब्धि , “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड : 2024-25 ” प्राप्ति को हुआ एक वर्ष पूर्ण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – आज से ठीक एक वर्ष पूर्व राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर झाबुआ जिले के लिए गौरव का क्षण आया था , जब महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ श्रीमती नेहा मीना को “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड : 2024 – 25” से सम्मानित किया गया था ,  आज इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान की प्राप्ति को एक वर्ष पूर्ण हो गया है , यह सम्मान जिले में स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के नवाचारपूर्ण एवं प्रभावी संचालन तथा जिले की पारम्परिक संस्कृति को दर्शाने वाले चुनावी शुभंकर ‘ काका–काकी ’ के माध्यम से चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियानों के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया था , इस अभिनव पहल ने विशेषकर ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में मतदाता सहभागिता को सशक्त किया , भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनरल कैटेगरी में देशभर से केवल 9 कलेक्टर्स एवं 2 पुलिस अधीक्षकों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया था , जिसमें मध्यप्रदेश से एकमात्र कलेक्टर के रूप में नेहा मीना का चयन हुआ, जो झाबुआ जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि रही , निर्वाचन आयोग द्वारा यह पुरस्कार चुनाव प्रबंधन , आईटी नवाचार, सुरक्षा व्यवस्था , सुलभ एवं समावेशी चुनाव , मतदाता सूची प्रबंधन तथा मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए घोषित किए गए थे , अवार्ड की प्राप्ति को एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह उपलब्धि न केवल स्मरण का विषय है , बल्कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में झाबुआ जिले की प्रतिबद्धता , नवाचार और निरंतर प्रयासों की प्रेरक याद के रूप में सदैव उल्लेखनीय बनी रहेगी ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने , लोकायुक्त प्रकरण में आयुष विभाग की सहायक ग्रेड-2 पंवार को किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विशेष पुलिस स्थापना , लोकायुक्त…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – अपनी ही दुकान पर युवक ने लगाई फांसी , कारण अज्ञात , पुलिस जांच मे जुटी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर मे रहने वाले विक्की पंवार नामक युवक ने…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – करवड़ के समीप चवरापाड़ा में हुआ हादसा , थ्रेसर मशीन में फ़सने से युवक की दर्दनाक मौत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कुछ देर पहले करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना का अपराधियों पर ऐक्शन , दो अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना द्वारा मध्यप्रदेश राज्य…

ByByनयन टवली Mar 20, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top