• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – जिले के बोरी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज हमला , गोवा पुलिस की गाड़ी पर पथराव , सब-इंस्पेक्टर सहित एक आरक्षक घायल ।

आलीराजपुर – जिले के बोरी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज हमला , गोवा पुलिस की गाड़ी पर पथराव , सब-इंस्पेक्टर सहित एक आरक्षक घायल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
वीडियो

आलीराजपुर – जिले के बोरी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब आरोपी हीरा को पकड़ने आई गोवा पुलिस पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया , प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवा पुलिस की टीम बोरी थाने में कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद वापस लौट रही थी , तभी रास्ते में 15 से 20 अज्ञात बाइक सवारों ने अचानक हमला कर दिया , हमलावरों ने धारदार हथियारों और पत्थरों से गोवा पुलिस की गाड़ी पर हमला किया। इस हमले में गोवा पुलिस का सब-इंस्पेक्टर सहित एक आरक्षक घायल हो गया , सभी हमलावरों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था , जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी , हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और जोबट थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली , क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी व सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है , फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top