• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – प्रभारी कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान ने ली अधिकारीयों की बैठक , दिए सख्त निर्देश ।

आलीराजपुर – प्रभारी कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान ने ली अधिकारीयों की बैठक , दिए सख्त निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – प्रभारी कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की विभागवार समीक्षा बैठक ली । बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 181 पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण के निर्देश दिए । अधिकारीवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत समय-सीमा से बाहर प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर अर्थदंड अधिरोपित करने के निर्देश भी दिए गए , निर्वाचन से संबंधित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर प्रभारी कलेक्टर ने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सहित निर्वाचन से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर अप्रसन्नता व्यक्त की । उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि एसआईआर कार्यों में तत्काल तेजी लाई जाए , अन्यथा संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी , बैठक में संकल्प से समाधान अभियान की विस्तृत समीक्षा करते हुए  प्रभारी कलेक्टर चौहान ने सभी अधिकारियों को अभियान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य शासकीय योजनाओं का लाभ जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाना है । स्थानीय भाषा में संवाद कर अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने तथा पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान करना सुनिश्चित किया जाए । सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अनुभाग स्तर पर भी बैठक आयोजित कर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी को अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए , कृषि विभाग की प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा करते हुए उप संचालक कृषि श्री सज्जन सिंह चौहान को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिए किसानों को प्रेरित करने, स्पष्ट भविष्य उन्मुखी एवं परिणाम उन्मुखी कार्ययोजना तैयार करने तथा अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के निर्देश दिए गए , प्रभारी कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए । किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा योजनाओं का लाभ समय पर हितग्राहियों तक पहुंचे , यह सभी अधिकारी गंभीरता से सुनिश्चित करें , बैठक में प्रभारी जिला पंचायत सीईओ श्री वीरेंद्र बघेल , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तपीस पांडे , सुश्री निधि मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री निर्मला कलमे , सुश्री दीपिका पाटीदार, सीएमएचओ डॉ. राजेश अतुलकर सहित समस्त विभागों के प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top