• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान की विधायक निधि से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतिकरण को मिली बड़ी सौगात , 2 करोड़ 22 लाख 3 हजार रुपये के कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति ।

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान की विधायक निधि से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतिकरण को मिली बड़ी सौगात , 2 करोड़ 22 लाख 3 हजार रुपये के कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह जी चौहान द्वारा अपनी विधायक निधि से 35 विद्युतीकरण के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि मंत्री श्री चौहान के सतत प्रयासों तथा केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीति का परिणाम है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतिकरण से संबंधित सभी कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है । इन कार्यों में विद्युत लाइन विस्तार, ट्रांसफार्मर स्थापना, वोल्टेज सुधार एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने से जुड़े कार्य शामिल हैं , इन विद्युतिकरण कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण अंचलों में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज, बार-बार विद्युत बाधित होने तथा अपर्याप्त बिजली आपूर्ति जैसी समस्याओं का समाधान होगा । इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों को भी कृषि कार्यों में राहत मिलेगी और गांवों में विकास गतिविधियों को गति मिलेगी , इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण विकास और किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है । डबल इंजन सरकार के माध्यम से गांव-गांव तक बिजली , पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं , जिससे ग्रामीण क्षेत्र आत्मनिर्भर बन रहे हैं , ग्रामीण नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्युतिकरण कार्यों की स्वीकृति पर मंत्री श्री चौहान एवं भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया ।

कहा कहा होगे 35 विद्युतीकरण कार्य :- विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि आलीराजपुर विधानसभा अंतर्गत 2 करोड़ 22 लाख 3 हजार रुपए लागत से कुल 35 ग्रामों में विद्युतिकरण कार्य किए जाएंगे, जिसमें आलीराजपुर विकासखंड में 10 ग्रामों में, कट्ठीवाड़ा विकासखंड में 7 ग्रामों में वही सोंडवा विकासखंड में 18 ग्रामों के विभिन्न फलियों ने ये कार्य किए जाएंगे ।

विकास खण्ड आलीराजपुर:-
गुनी पिपरी फलिया ग्राम बड़दला, 6 लाख 70 हजार
खेड़ा फलिया ग्राम कोदली, 5 लाख 68 हजार
होली फलिया ग्राम गव्हाण 5 लाख 74 हजार
कुहाजा फलिया ग्राम कवठु 8 लाख 40 हजार
गुजरी फलिया ग्राम बेहड़वा 10 लाख 12 हजार
वारती फलिया ग्राम बेहड़वा 4 लाख 37 हजार
कुण्ड फलिया ग्राम बोरकुआ 5 लाख 72 हजार
भुरियाकुआं फलिया ग्राम बेहड़वा 7 लाख 09 हजार
कदवाल फलिया ग्राम सेजगांव 5 लाख 14 हजार
मण्डल माल फलिया ग्राम 6 लाख 56 हजार

विकास खण्ड कट्ठीवाड़ा:-
माफीदार फलिया ग्राम कुम्भी 8 लाख 17 हजार
जमरा फलिया ग्राम अकोला 7 लाख 40 हजार
बीस फलिया ग्राम मेहणी 2 लाख 31 हजार
सुनमवडी फलिया ग्राम मोरधी 5 लाख 80 हजार 
गुराड़ फलिया ग्राम मोरधी 5 लाख 7 हजार
खाड़ा फलिया ग्राम अकोला 5 लाख 91 हजार
आमली फलिया ग्राम डेहरी 6 लाख 97 हजार

विकास खण्ड सोण्डवा:-
राठवा फलिया ग्राम छोटी गेन्द्रा 6 लाख 92 हजार
धुधगा फलिया ग्राम छोटी गेन्द्रा 6 लाख 11 हजार
वारती फलिया ग्राम ककराना 4 लाख 59 हजार
होली फलिया ग्राम आम्बा 7 लाख 78 हजार
डामरी फलिया ग्राम कुण्डवाट 2 लाख 37 हजार
अहरण फलिया ग्राम बड़ी उतावली 6 लाख 23 हजार
कोल्यारी फलिया ग्राम बेजड़ा 5 लाख 98 हजार
डाकनकुआ फलिया ग्राम बड़ी सिरखड़ी 9 लाख 91 हजार
पटेल फलिया ग्राम चिलवट 6 लाख 20 हजार
लाकड़कुई फलिया ग्राम अट्ठा 5 लाख 69 हजार
चैंगड़़ फलिया ग्राम कुलवट 4 लाख 75 हजार
डावरी फलिया ग्राम वलवई 6 लाख 42 हजार
रानीकुआ फलिया ग्राम बिछौली 5 लाख 23 हजार
दामल फलिया ग्राम छकना की माल 5 लाख 53 हजार
चैली फलिया ग्राम कन्थारी 6 लाख 94 हजार
सेगवी फलिया ग्राम जामला 7 लाख 20 हजार
मण्डल माल फलिया ग्राम औझड 5 लाख 77 हजार
भाला फलिया ग्राम रूण्डमाल 10 लाख 63 हजार

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top