• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने , 20 करोड़ से बनने वाली दो प्रमुख सड़कों का किया भूमिपूजन , ग्रामीणों को मिली बड़ी विकास सौगात ।

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने , 20 करोड़ से बनने वाली दो प्रमुख सड़कों का किया भूमिपूजन , ग्रामीणों को मिली बड़ी विकास सौगात ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह जी चौहान द्वारा दो प्रमुख ग्रामीण सड़कों का विधिवत भूमिपूजन किया गया । इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ-साथ विकास की नई राह खुलेगी , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि , आज कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान का अपनी जिले को विकसित एवं ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने का सपना मूर्तरूप लेते जा रहा । इसी कड़ी में आज उन्होंने 2 प्रमुख सड़को का भूमिपूजन किया । प्रथम सड़क कार्य अंतर्गत ग्राम तीती मिडिल स्कूल से ग्राम भाणारावत एवं कुडली होते हुए ग्राम खारकुआँ सेमली तक कुल 11.85 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण किया जाएगा । इस सड़क की अनुमानित लागत 14 करोड़ 39 लाख 53 हजार रुपये है। यह मार्ग क्षेत्र के कई ग्रामों को आपस में जोड़ते हुए मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा , वहीं दूसरा सड़क निर्माण कार्य ग्राम आम्बी से ग्राम रोशिया तक कुल 3.90 किलोमीटर लंबाई का है, जिसकी अनुमानित लागत 5 करोड़ 62 लाख 91 हजार रुपये निर्धारित की गई है । यह सड़क स्थानीय आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ ग्रामीणों के दैनिक जीवन में सुविधा प्रदान करेगी ।

फोटो 2

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह जी चौहान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है । इन सड़कों का निर्माण केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य , व्यापार और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने का माध्यम भी है। सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम छोर तक विकास पहुंचे और हर गांव शहरों से मजबूती से जुड़े , सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को अपना अनाज  बाजार तक लेजाने सहित , अस्पतालों , शिक्षण संस्थानों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी , जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्यों के लिए कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह जी चौहान एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया , भूमिपूजन कार्यक्रम में सोंडवा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम भयड़िया , मंडल अध्यक्ष गोविंद आवासीय , नानसिंह रावत, नारिन मोरी , मांगीलाल रावत, सरपाल अजनार , सहित कई जनप्रतिनिधि , पदाधिकारी , अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर जनहितेषी कदम , ग्राम पंचायत वालपुर में 7 मई को लगेगी रात्रि चौपाल , होगा समस्याओं का समाधान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जिले में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं…

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची चांदपुर , पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण , समय पर राशन वितरण करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने कट्ठीवाड़ा विकासखंड के चांदपुर स्थित…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top