• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – जोबट के ग्राम डाबड़ी में तोल कांटे की सेटिंग पकड़ी गई , कपास व्यापार में धोखाधड़ी का आरोप , व्यापारी पिता पुत्र की पिटाई ।

आलीराजपुर – जोबट के ग्राम डाबड़ी में तोल कांटे की सेटिंग पकड़ी गई , कपास व्यापार में धोखाधड़ी का आरोप , व्यापारी पिता पुत्र की पिटाई ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
वीडियो

आलीराजपुर – जिले की जोबट तहसील के आदिवासी बहुल ग्राम डाबड़ी में कपास खरीद के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है ,यहां कपास तोलने आए एक व्यापारी पर तोल कांटे में रिमोट के जरिए वजन कम–ज्यादा करने का गंभीर आरोप लगा है , घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है , सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों के अनुसार , सिंघाना (जिला धार) निवासी सिद्दीक और उसका बेटा फैजान कपास खरीदने गांव पहुंचे थे , तोल के दौरान किसानों को वजन कम दिखने पर संदेह हुआ, जब दूसरे तोल कांटे से जांच की गई तो वजन अधिक निकला, जिससे हेरफेरी का खुलासा हुआ , घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने व्यापारी पिता–पुत्र की पिटाई कर दी , वायरल वीडियो में दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं , ग्रामीणों का कहना है कि आदिवासी क्षेत्रों में लंबे समय से व्यापारियों द्वारा वजन में धोखाधड़ी की शिकायतें मिलती रही हैं , मामले ने ग्रामीण बाजारों में तोल कांटों की पारदर्शिता और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं , ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित जांच , प्रमाणित तोल कांटों के उपयोग और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर जनहितेषी कदम , ग्राम पंचायत वालपुर में 7 मई को लगेगी रात्रि चौपाल , होगा समस्याओं का समाधान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जिले में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं…

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची चांदपुर , पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण , समय पर राशन वितरण करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने कट्ठीवाड़ा विकासखंड के चांदपुर स्थित…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top