• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जिले में प्रस्तावित दौरे को लेकर , कलेक्टर नीतू माथुर ने किया चंद्र शेखर आजाद नगर में स्थलों का निरीक्षण ।

आलीराजपुर – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जिले में प्रस्तावित दौरे को लेकर , कलेक्टर नीतू माथुर ने किया चंद्र शेखर आजाद नगर में स्थलों का निरीक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
वीडियो

आलीराजपुर – चंद्र शेखर आजाद नगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने हेलिपैड, आजाद कुटिया एवं सभा स्थल का निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , कलेक्टर माथुर सर्वप्रथम चंद्र शेखर आजाद नगर पहुंचीं , जहां उन्होंने हेलिपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा , यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की , इसके पश्चात उन्होंने शहीद क्रांतिकारी चंद्र शेखर आजाद के जन्म स्थल आजाद कुटिया पहुंच कर उनकी प्रतिमा को नमन किया और परिसर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हेलिपैड से आजाद कुटिया तथा सभा स्थल तक के पहुंच मार्ग का भी जायजा लिया और अधिकारियों को साफ – सफाई , सुरक्षा , पेयजल , विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए , कलेक्टर माथुर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का चंद्र शेखर आजाद के शहादत दिवस पर आलीराजपुर जिले के दौरे का प्रस्तावित कार्यक्रम है । इसी को दृष्टिगत रखते हुए उनके द्वारा सभी विभागों के अधिकारी – कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं , इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निधि मिश्रा , तहसीलदार जितेंद्र तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर जनहितेषी कदम , ग्राम पंचायत वालपुर में 7 मई को लगेगी रात्रि चौपाल , होगा समस्याओं का समाधान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जिले में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं…

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची चांदपुर , पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण , समय पर राशन वितरण करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने कट्ठीवाड़ा विकासखंड के चांदपुर स्थित…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top