• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – सांसद निधि से विकास को नई रफ्तार , रतलाम / झाबुआ संसदीय क्षेत्र में हुए 3 करोड़ 94 हजार से ज्यादा के विकास कार्य ।

आलीराजपुर – सांसद निधि से विकास को नई रफ्तार , रतलाम / झाबुआ संसदीय क्षेत्र में हुए 3 करोड़ 94 हजार से ज्यादा के विकास कार्य ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – संसदीय क्षेत्र क्रमांक 24 रतलाम – झाबुआ – आलीराजपुर की लोकप्रिय सांसद अनिता चौहान द्वारा सत्र 2025 / 26 में अपनी सांसद निधि से पूरे संसदीय क्षेत्र में  विकास की गंगा बहा दी । क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास हेतु अनेक जनहितैषी कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है । इन कार्यों से ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में आधारभूत सुविधाओं का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है , मंत्री सांसद हेल्पलाइन प्रभारी गोविंदा गुप्ता ने बताया कि सांसद अनिता चौहान द्वारा आम जनमानस की मांगों ओर भावनाओं को सम्मान देते हुए सांसद निधि के अंतर्गत पूरे संसदीय क्षेत्र में किए गए कार्यों में सीसी रोड एवं पुलिया निर्माण , शैक्षणिक भवनों का निर्माण , विद्युतीकरण विस्तार , पेयजल व्यवस्था हेतु पानी टैंकर एवं अन्य मूलभूत अधोसंरचना से जुड़े कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं ।

सड़कों और पुलिया से बढ़ी आवागमन की सुविधा – ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों के विभिन्न ग्रामों में सीसी रोड निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए। इससे वर्षा ऋतु में होने वाली परेशानियों से ग्रामीणों को राहत मिली है तथा स्कूल, बाजार एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है ।

शिक्षा ढांचे को मिली मजबूती – सत्र 2025–26 में सांसद निधि से विभिन्न विद्यालयों में शैक्षणिक भवन , अतिरिक्त कक्ष , मरम्मत एवं आवश्यक सुविधाओं के कार्य कराए गए । इससे विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर अध्ययन वातावरण प्राप्त हुआ है , विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा मिला है ।

विद्युतीकरण विस्तार से रोशन हुए गांव – ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में विद्युत विस्तार कार्य कराए गए , जिससे कई बसाहटों एवं सार्वजनिक स्थलों तक बिजली की पहुंच सुनिश्चित हुई। इससे घरेलू जीवन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और छोटे व्यवसायों को भी लाभ मिला है ।

पेयजल संकट से राहत :- पानी टैंकर की व्यवस्था
ग्रीष्मकाल में पेयजल की समस्या को देखते हुए सांसद निधि से पानी टैंकर उपलब्ध कराए गए , जिससे पेयजल संकटग्रस्त ग्रामों में समय पर जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकी , यह पहल ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है , जनहित को प्राथमिकता इन सभी कार्यों का चयन ग्रामीणों की मांग , स्थानीय आवश्यकताओं एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर किया गया, ताकि सांसद निधि का उपयोग पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से हो सके ।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने कहा कि
“मेरा निरंतर प्रयास है कि सांसद निधि का प्रत्येक रुपया क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास के रूप में पहुँचे , रतलाम / झाबुआ / आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र के गांवों को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त बनाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है ।

स्वीकृत राशि का जिलेवार ब्यौरा – रतलाम जिले में कुल 18 कार्य सांसद निधि से स्वीकृत किए गए ,  विधानसभा रतलाम शहर में 50 लाख रुपए से 2 कार्य, विधानसभा रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में 50 लाख रुपए से 5 कार्य, वही विधानसभा सैलाना में 50 लाख रुपए के 11 कार्य किए गए ।

झाबुआ जिले में कुल 48 कार्य सांसद निधि से स्वीकृत किए गए , विधानसभा झाबुआ में 41 लाख 88 हजार 7 सौ 22 रुपए से 12 कार्य, विधानसभा थांदला क्षेत्र में 32 लाख 97 हजार 5 सौ छीयासी रुपए से 18 कार्य, वही विधानसभा पेटलावद में 36 लाख 49 हजार 1 सौ साठ रुपए के 18 कार्य किए गए ।

आलीराजपुर जिले में कुल 45 कार्य सांसद निधि से स्वीकृत किए गए , विधानसभा आलीराजपुर में 39 लाख 80 हजार 3 सौ रुपए से 20 कार्य वही विधानसभा जोबट क्षेत्र में 58 लाख 28 हजार 1 सौ  13 रुपए से 25 कार्य सांसद निधि से किए गए ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top