• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी तेज , कलेक्टर नीतू माथुर , एसपी रघुवंश सिंह एवं सीईओ गौतम ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण ।

आलीराजपुर – मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी तेज , कलेक्टर नीतू माथुर , एसपी रघुवंश सिंह एवं सीईओ गौतम ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 27 फ़रवरी के संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने हेतु कलेक्टर नीतू माथुर , पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह तथा जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम ने हेलिपैड सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम ने हेलिपैड की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए , इसके साथ ही अधिकारियों ने आजाद कुटिया , सभा स्थल प्रांगण , पार्किंग व्यवस्था , यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा हेलिपैड से आजाद कुटिया होते हुए सभा स्थल तक के मार्ग का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया , कलेक्टर नीतू माथुर ने सभास्थल पर बैठक व्यवस्था, बिजली , पेयजल व्यवस्था, यातायात व्यवस्था वैकल्पिक पार्किंग ,अस्थायी चलित अस्पताल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें , पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा – निर्देश देते हुए सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए साथ ही यातायात प्रबंधन व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए , इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल , अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निधि मिश्रा , तहसीलदार जितेंद्र तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर जनहितेषी कदम , ग्राम पंचायत वालपुर में 7 मई को लगेगी रात्रि चौपाल , होगा समस्याओं का समाधान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जिले में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं…

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची चांदपुर , पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण , समय पर राशन वितरण करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने कट्ठीवाड़ा विकासखंड के चांदपुर स्थित…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top