• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – मुख्यमंत्री 27 को जिले के दौरे पर , कलेक्टर नीतू माथुर ने ली बैठक , कार्यक्रम को लेकर सीईओ गौतम को नोडल एवं एसडीएम बघेल और मिश्रा को सहायक नोडल किया नियुक्त ।

आलीराजपुर – मुख्यमंत्री 27 को जिले के दौरे पर , कलेक्टर नीतू माथुर ने ली बैठक , कार्यक्रम को लेकर सीईओ गौतम को नोडल एवं एसडीएम बघेल और मिश्रा को सहायक नोडल किया नियुक्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर –  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 27 फरवरी को चंद्र शेखर आजाद नगर(भाबरा) एवं उदयगढ़ भगोरिया पर्व पर प्रस्तावित दौरे कार्यक्रम को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई । बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु दायित्व सौंपे गए। सम्पूर्ण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम को बनाया गया है साथ ही सहायक नोडल अधिकारी के रूप में एस डी एम श्री वीरेंद्र बघेल एवं सुश्री निधि मिश्रा को बनाया गया है , कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को 27 फरवरी को कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधित निर्देश दिए है । नगर पालिका अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई के , यातायात पुलिस के अधिकारियों को वाहन पार्किंग के संबंध में निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल एवं हेलिपैड पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेटिंग के लिए कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया है । मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर अस्थाई चिकित्सा केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए । उदयगढ़ में भगोरिया पर्व में मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण को लेकर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ को दिए गए । भगोरिया पर्व में महिला बाल विकास अधिकारियों द्वारा बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता शिविर लगाने , स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु शिविर लगाने, जनपद सीईओ को ई केवाईसी शिविर लगाने के निर्देश दिए गए , कलेक्टर माथुर ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों के आगमन की संभावना को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित करने, व्यवस्थित तरीके से बैठक व्यवस्था के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी सौंपे गए दायित्वों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए , इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम , संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल , अनुविभागीय अधिकारी तपिश पांडे ,  वीरेंद्र बघेल , सुश्री निधि मिश्रा , सभी तहसीलदार समस्त जनपद पंचायत सीईओ सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top