• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद चौहान के प्रयासों से जिले को मिली एक और बड़ी सौगात , 1 करोड 90 लाख के बिजली , सीसी रोड , पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत ।

आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद चौहान के प्रयासों से जिले को मिली एक और बड़ी सौगात , 1 करोड 90 लाख के बिजली , सीसी रोड , पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले के विकास को नई गति देते हुए प्रभारी मंत्री संपतिया उइके जी के अनुमोदन तथा कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान और सांसद अनीता नागरसिंह चौहान के सतत प्रयासों से आलीराजपुर जिला को 1 करोड़ 90 लाख रुपये की बड़ी विकास सौगात मिली है। जिले में बिजली विस्तार, सीसी रोड निर्माण एवं पुलिया निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है । इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा । जहां एक ओर बिजली से वंचित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ होगी , वहीं सीसी रोड एवं पुलिया निर्माण से आवागमन सुगम होगा और दूरस्थ क्षेत्रों का संपर्क मजबूत होगा । इससे शिक्षा , स्वास्थ्य , व्यापार और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होने की संभावना है , जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं । आने वाले समय में भी जिले में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें । विकास कार्यों की स्वीकृति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है । ग्रामवासीयों ने इसे जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है , इन गावं को मिली सौगात भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेन्द्र शर्मा ने बताया की आलीराजपु जिले के 06 विकास खण्डो में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान और सांसद अनिता चौहान के प्रयासों से सौगात मिली हैं , जिसमें आलीराजपुर विकास खण्ड के अम्बारी , जवानिया , फाटा , सेजा , बड़ी और रोड़धा जोबट विकास खण्ड के बलदमुंग , कोसदुना , बाझांबयड़ा , उदयगढ़ विकास खण्ड के आम्बाखेड़ी , कालूवाट , टेमाची , भाण्डाखापर , चन्द्रशेखर आजाद नगर के बरझर , मेढ़ा , देवली , कट्ठीवाड़ा विकास खण्ड के खामड़का, सोण्डवा विकास खण्ड के वालपुर , कुकड़िया , गेन्दा, चिखली, कटवाड़ और वनखड़ में विकास की सौगात दी गई हैं । विकास के इन कार्यो में पम्प उर्जीकरण , पाईप पुलिया, निर्माण कार्य सी.सी.रोड़, विद्युतीकरण के कार्य शामिल हैं ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top