• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – धूमधाम से मनाया गया , वालपुर का विश्व प्रसिद्ध भगोरिया , भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सरपंच जयपाल सिंह खरत के नेतृत्व मे निकली ऐतिहासिक गैर ।

आलीराजपुर – धूमधाम से मनाया गया , वालपुर का विश्व प्रसिद्ध भगोरिया , भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सरपंच जयपाल सिंह खरत के नेतृत्व मे निकली ऐतिहासिक गैर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – वालपुर विश्व प्रसिद्ध वालपुर भगोरिया महोत्सव इस वर्ष भी अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया । ग्राम के सरपंच एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत के नेतृत्व में भव्य गैर निकाली गई , जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता शामिल हुए , इस अवसर पर विरेंद्र सिंह बघेल– प्रदेश महामंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा म.प्र.जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरत, विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान , तथा केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के पुत्र हर्षजीत चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे । जनप्रतिनिधियों ने भगोरिया महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखने का संदेश दिया , ढोल-मांदल की थाप , पारंपरिक वेशभूषा और रंगारंग वातावरण के बीच निकली गैर ने पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना दिया। ग्रामीणों ने जोर-शोर से भगोरिया महोत्सव मनाते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय दिया , भगोरिया महोत्सव के सफल आयोजन पर जनप्रतिनिधियों ने सभी नागरिकों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आयोजन करने का आह्वान किया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – जोबट एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल ने उदयगढ़ लोकसेवा केंद्र का किया निरिक्षण , लापरवाही पाए जाने पर थमाया नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – आज एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल उदयगढ़ लोक सेवा केंद्र…

ByByनयन टवली Feb 21, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top