संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित करना और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। यदि बालिकाएं शिक्षित होंगी तो वे आगे चलकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी और अपने साथ-साथ अपने परिवार का भी बेहतर ढंग से ध्यान रख सकेंगी । उन्होंने कहा कि हमें हमेशा सकारात्मक और खुश रहना चाहिए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि यदि कोई महिला कार्य करने जाती है तो पुरुषों को भी घर और बच्चों की जिम्मेदारी साझा करनी चाहिए। समाज में बालक और बालिका के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए । यदि कोई बालिका आगे बढ़कर कुछ अच्छा करना चाहती है तो उसे प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है ।










